उत्तराखंड

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की शिष्टाचार भेंट

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजभवन में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी से शिष्टाचार भेंट की और उनका देवभूमि उत्तराखंड में स्वागत किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अपने दौरे के दूसरे दिन राष्ट्रपति मुर्मू बदरीनाथ धाम में दर्शनों के लिए कुछ देर में बद्रीनाथ धाम पहुंचने वाली है। जहां राष्ट्रपति मुर्मू पूजा-अर्चना करेंगी। राष्ट्रपति एमआई 17 हेलिकॉप्टर से जीटीसी हेलीपेड से सुबह 9:20 बजे बदरीनाथ हेलीपेड के लिए रवाना हो गई है,वह 10:20 बजे बदरीनाथ पहुंचेंगी।

बुधवार को ही राष्ट्रपति मुर्मू 11:40 पर बदरीनाथ से रवाना होकर दोपहर साढे बारह बजे तक श्रीनगर हेलीपेड पहुंचेंगी। इसके बाद वह हेमवती नंदन बहुगुणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह में प्रतिभाग करेंगी। इसके अलावा राष्ट्रपति उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर गुरूवार को देहरादून में आयोजित एक कार्यक्रम में भी शामिल होंगी और गुरूवार को राष्ट्रपति विशेष विमान से दिल्ली के रवाना होंगी।

Related Articles

Back to top button