स्वास्थ्य

Ciggerate का एक कश लगवा सकता है करोड़ों का चूना

img_20161006014447सिगरेट है तो एक छोटी सी चीज लेकिन ये छोटी सी चीज अपकी जिदंगी बर्बाद करने में कोई कसर नही छोड़ती।

सिगरेट हमारी सेहत के लिए कितनी हानिकारक है यह तो सब जानते है लेकिन लोग फिर भी इसका सेवन करते है, क्योंकि वे इसे पीने के आदि हो चुके है। शायद आपको पता ना हो लेकिन जो लोग सिगरेट का सेवन करते है उन लोगों की सेहत तो प्रभावित होती ही है साथ ही उन्हे करोड़ो की चपत भी लग रही है और वो कैसे यह हम आपको बताएंगे।
हाल ही में की गई एक रिसर्च से स्मोकिंग को लेकर एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है जिसे पढ़कर शायद आप स्मोकिंग से तौबा कर लें। दरअसल एक सर्वे में सिगरेट पीने वालों के लिए हैरान कर देने वाले परिणाम निकलकर सामने आए है।
इस रिसर्च के मुताबिक अगर आप तीस साल की उम्र तक रोजाना पांच सिगरेट पीते है, तो 60 साल की उम्र तक आपकी जेब से 1 करोड़ रुपए ढीले हो चुके होते है। क्योंकि एक सिगरेट की कीमत 10-15 रुपए होती है इसलिए अगर सिगरेट की कीमत 12 रुपए भी मान कर चले तो महीने में आप इस पर 1800 रुपए खर्च करते है।
 हर साल सिगरेट के दाम में 8 फीसदी बढ़ोतरी होती है इस हिसाब से आप 30 की उम्र तक सिगरेट पर 25 लाख रुपए खर्च कर चुके होंगे। इसका दूसरा पक्ष मेडिकल ट्रीटमेंट से भी जुड़ा है। धुम्रपान करने वाला व्यक्ति यदि प्रतिवर्ष 12 फीसदी की बढ़ोतरी के माह में400 रुपए खर्च करता है, तो 30 साल में यह 11 लाख हो जाता है। 9 फसीदी की दर से इसे निवेश करने पर यही राशि 26 लाख हो जाती है। अब अगर आपको भी बचाने है अपने लाखों करोड़ो रूपए तो कर लिजिए सिगरेट से तौबा।
 

Related Articles

Back to top button