उत्तर प्रदेशलखनऊ

CM ने अधिकारियों की ली क्लास, कहा ऐसे नहीं चलेगा काम

दस्तक टाइम्स/एजेंसी-
cmलखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने मंत्रिमंडल में व्यापक फेरबदल के बाद आज अधिकारियों की क्लास ली और कहा कि सरकार की योजनाएं आम जनता तक नहीं पहुंचाने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। राज्य विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए की जा रही कवायद के बीच अधिकारियों के साथ बैठक कर यादव ने जनता में एक सन्देश देने की कोशिश की। सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने 20 प्रमुख सचिव, 18 मण्डलायुक्तों और सात जिलाधिकारियों को अपने आवास बुलाया था। एक- एक अधिकारी से बैठक के दौरान उनके विभाग या जिले में चल रही विकास योजनाओं की प्रगति के बारे में पूछा। मुख्यमंत्री अधिकारी दो अंतिम लखनऊ सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारी किसी तरह का भ्रम न/न पालें। काम नहीं करने वाले अधिकारी बख्शे नहीं जाएंगे। बैठक के दौरान मुख्य सचिव आलोक रंजन भी मौजूद थे। इससे पहले यादव ने गत 31 अक्टूबर को अपने मंत्रिमंडल में व्यापक पैमाने पर फेरबदल किया था। कई वरिष्ठ मंत्रियों को अपेक्षाकृत महत्वहीन विभागों का मंत्री बना दिया गया गया था।राजनीतिक प्रेक्षक मानते हैं कि यादव अपनी ‘‘कडक’’ छवि बनाने के लिए यह कवायद कर रहे हैं। वह सपा को हर हाल में 2017 में सत्ता में वापस लाना चाहते हैं।

Related Articles

Back to top button