उत्तर प्रदेशराजनीतिराज्य

CM योगी का आज सहारनपुर दौरा, करेंगे विकास कार्य व कानून-व्यवस्था की समीक्षा…

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं। मुख्यमंत्री आज सहारनपुर में विकास कार्य के साथ ही कानून-व्यवस्था की समीक्षा करेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सहारनपुर में कानून व्यवस्था व विकास कार्यो की समीक्षा करेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ आज करीब 12:30 बजे वायुसेना स्टेशन सरसावा पहुंचेंगे। यहां से हेलीकाप्टर से पुलिस लाइन और फिर सर्किट हाउस पहुंचेंगे। पार्टी कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों से बातचीत के बाद दो से ढाई बजे तक गंगोह विधानसभा उपचुनाव को लेकर समीक्षा करेंगे। इस दौरान तीन से चार बजे के बीच भ्रमण कार्यक्रम होगा।

सीएम योगी आदित्यनाथ गोआश्रय स्थल या किसी अन्य स्थान का भ्रमण कर सकते हैं। चार से पांच बजे के बीच कानून व्यवस्था व पांच से सात बजे तक विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। रात्रि विश्रम भी रहेगा।

इसके बाद कल सुबह नौ बजे मुरादाबाद के लिए प्रस्थान करेंगे। भाजपा लोकसभा चुनाव में मुरादाबाद मण्डल की सभी सीटें हैं। यहां के अधिकारियों की कार्यशैली पर बड़े सवाल उठ रहें हैं। मुरादाबाद के एएसपी को हटाया गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ के दौरे के बाद अन्य अधिकारियों पर भी गाज गिर सकती है।

Related Articles

Back to top button