पंजाब

गृह मंत्रालय खुद संभालेंगे सीएम भगवंत मान, हरपाल चीमा को मिला वित्त मंत्रालय

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने मंत्रियों को विभाग बांट दिए हैं। विभाग आवंटन के तहत गृह और कर एवं आबकारी मंत्रालय मुख्यमंत्री भगवंत मान के पास रहेगा। विधायक हरपाल चीमा को वित्त मंत्री बनाया गया है। गुरमीत सिंह मीत हेयर को शिक्षा मंत्री बनाया गया है। हरजोत बैंस को कानून और टूरिज्म विभाग मिला है। हरभजन सिंह ईटीओ बिजली मंत्री होंगे। डॉ. बलजीत कौर को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय दिया गया है।

फूड एवं सिविल सप्लाई मंत्रालय का जिम्मा लालचंद कटारूचक्क के पास आया है। लालजीत भुल्लर को ट्रांसपोर्ट मंत्री बनाया गया है। ब्रह्मशंकर जिंपा वाटर सप्लाई मंत्री होंगे जबकि सेहत विभाग डॉ. विजय सिंगला को दिया गया है। कुलदीप धालीवाल को ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री बनाया गया है। मंत्रियों को साथ में कुछ और विभाग भी दिए गए हैं। दरअसल फिलहाल 10 मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की थी जबकि 7 और मंत्री अभी बनाए जाने हैं। इन विभागों के बंटवारे की औपचारिक घोषणा होना अभी बाकी है।

Related Articles

Back to top button