उत्तराखंडटॉप न्यूज़

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पिता को श्रद्धांजलि देने पहुंचे CM धामी

भुवनेश्वर: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पिता व पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. देवेन्द्र प्रधान जी के निधन पर ओडिशा स्थित उनके आवास पर पहुंचकर शोक संवेदनाएं व्यक्त की।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. देवेन्द्र प्रधान जी का संपूर्ण जीवन जनसेवा और पार्टी को सशक्त बनाने हेतु समर्पित रहा। भाजपा के विस्तार एवं राष्ट्रहित में उनके द्वारा किए गए कार्य सदैव अविस्मरणीय हैं। ईश्वर पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें। विनम्र श्रद्धांजलि..!

गौरतलब है कि अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में मंत्री रहे देवेंद्र प्रधान चर्चित राजनीतिज्ञ थे। ओडिशा में उनका बहुत सम्मान था। देबेंद्र प्रधान ओडिशा भाजपा के अध्यक्ष भी रहे। देवेंद्र प्रधान ओडिशा भाजपा के संस्थापक माने जाते हैं। उनका जन्म 16 जुलाई 1941 को अंगुल जिले के कनिहा ब्लॉक के नलम गांव में हुआ था।

डॉ. प्रधान 13वीं लोकसभा में ओडिशा के देवगढ़ निर्वाचन क्षेत्र से सांसद चुने गए थे और केंद्र सरकार में सड़क परिवहन राज्य मंत्री थे। वह 1998 से 2004 तक देवगढ़ से सांसद रहे।

Related Articles

Back to top button