उत्तराखंड

DGP अशोक कुमार के घर जाकर सीएम धामी ने माताजी के निधन पर संवेदना व्यक्त की

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार के किशनपुर स्थित आवास पर जाकर उनकी माताजी श्रीमती सावित्री देवी जी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

आईपीएस अशोक कुमार की माता सावित्री देवी पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थीं। कुछ दिन पहले उनकी ज्यादा तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें कैंट थाना क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद सावित्री देवी की हालत में सुधार नहीं हो रहा था। उनकी हालत बिगड़ती चली गई। बीते दिन उन्होंने अस्पताल में ही अंतिम सांस ली।

Related Articles

Back to top button