उत्तराखंड

CM धामी ने डाट काली मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य स्थापना दिवस के पूर्व आज देहरादून स्थित डाट काली मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 25 वर्षों में उत्तराखण्ड ने संघर्ष, समर्पण और संकल्प के साथ अनेक महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। डबल इंजन सरकार के मजबूत नेतृत्व में प्रदेश ने विकास की नई ऊँचाइयाँ छुई हैं। आने वाले वर्षों में यह विकास यात्रा और भी गतिशील होगी और उत्तराखण्ड दोगुनी रफ्तार से आगे बढ़ते हुए विकसित भारत के निर्माण में अपनी सशक्त भूमिका निभाएगा।

Related Articles

Back to top button