खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को खटीमा के नगला तराई रोड स्थित हर्षु इंक्लेव में सुमित गुम्बर के आवास पर आयोजित सार्वजनिक लोहड़ी समारोह में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों को लोहड़ी पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए आपसी भाईचारे और सांस्कृतिक परंपराओं के महत्व पर जोर दिया।
लोहड़ी पर्व ने बांधा एकता का सूत्र
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि लोहड़ी जैसे पर्व समाज को एकजुट करने और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने का कार्य करते हैं। ऐसे आयोजन हमारी समृद्ध लोक संस्कृति को जीवंत बनाए रखते हैं और सामाजिक समरसता को मजबूत करते हैं।

जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की रही उपस्थिति
सार्वजनिक लोहड़ी समारोह में मेयर दीपक बाली, विकास शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष रामेश चंद्र जोशी, दर्जा मंत्री उत्तम दत्ता, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, डॉ. प्रेम सिंह राणा, ब्लॉक प्रमुख सरिता राणा, जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा, वीसी जय किशन, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. उत्तम सिंह नेगी, सीएमओ डॉ. के.के. अग्रवाल, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

सांस्कृतिक परंपराओं को सहेजने का संदेश
मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है और सामाजिक सौहार्द को नई दिशा मिलती है। उन्होंने आयोजन से जुड़े सभी लोगों की सराहना भी की।




