उत्तराखंड

सीएम धामी ने ‘उत्तराखंड की मिट्टी से-नायक से जननायक’ पंचांग कैलेंडर का किया विमोचन

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में एक विशेष पंचांग टेबल कैलेंडर का विमोचन किया। ‘उत्तराखंड की मिट्टी से-नायक से जननायक पुष्कर सिंह धामी’ नाम से तैयार इस कैलेंडर को पारंपरिक और समकालीन जानकारी का समावेश करते हुए तैयार किया गया है।

पंचांग में संस्कृति और परंपरा की झलक

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि कैलेंडर में तिथि, वार, पक्ष, मास, पर्व और विशेष दिवसों की विस्तृत जानकारी दी गई है। इसके साथ ही पारंपरिक त्योहारों और व्रतों को भी प्रमुखता से दर्शाया गया है, जिससे आम लोगों को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ने का अवसर मिलेगा। उन्होंने इस तरह के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए उपयोगी पहल बताया।

सरकारी योजनाओं और उपलब्धियों का भी समावेश

इस पंचांग टेबल कैलेंडर में राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं, उपलब्धियों और जनकल्याणकारी नीतियों को भी शामिल किया गया है। साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा जनहित में लिए गए महत्वपूर्ण और दूरदर्शी निर्णयों को भी इसमें स्थान दिया गया है, जिससे लोगों को सरकार के कार्यों की जानकारी मिल सके।

मीडिया समन्वयक की रही अहम भूमिका

इस कैलेंडर की संकल्पना मुख्यमंत्री के मीडिया समन्वयक मदन मोहन सती द्वारा की गई है। कार्यक्रम के दौरान मीडिया सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रो. गोविन्द सिंह, दीप कोश्यारी और किशोर भट्ट समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button