उत्तराखंड

CM धामी का भ्रष्टाचार पर बड़ा एक्शन, पूर्व मुख्य शिक्षा अधिकारी मदन सिंह रावत गिरफ्तार

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। मुख्यमंत्री धामी ने भ्रष्टाचार के किसी भी मामले में नरम रुख नहीं अपनाया है और शिकायत मिलने पर आईएएस, आईएफएस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं। मुख्यमंत्री धामी का लक्ष्य देवभूमि उत्तराखंड को भ्रष्टाचार मुक्त बनाना है और इसके लिए मुख्यमंत्री लगातार काम कर रहे हैं। एक बार फिर पुष्कर सिंह धामी सरकार ने भ्रष्टाचार पर कड़ा एक्शन लिया है। भ्रष्टाचार मामले में पूर्व मुख्य शिक्षा अधिकारी मदन सिंह रावत को देहरादून से पुलिस ने गुरूवार को गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिसंबर 2022 को वादी आशुतोष नेगी, पौड़ी गढवाल द्वारा कोतवाली पौड़ी पर मु0अ0स0- 47/2022, धारा-120 बी भा0द0वि0 व 7/13 (1) (डी)/13(2) भ्रष्टाचार अधि0 बनाम मदन सिंह रावत आदि पर अभियोग पंजीकृत कराया गया। अभियोग पंजीकृत होने के पश्चात पौडी पुलिस द्वारा दिनांक 15 अक्टूबर 2023 को अभियोग उपरोक्त में संलिप्त एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल श्वेता चौबे द्वारा उक्त अभियोग को गम्भीरता एवं संवेदनशीलता से लेते हुये अभियोग उपरोक्त में नामजद वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया था।

गोविन्द कुमार प्रभारी निरीक्षक पौड़ी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा ठोस सुरागरसी-पतारसी कर सर्विलान्स की मदद उक्त अभियोग में संलिप्त अभियुक्त मदन सिंह (उम्र 60 वर्ष) को दिनांक 01.11.2023 को बिन्दाल पुल,देहरादून के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेशकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गौरतलब है कि उत्तराखंड के सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार करना अब बिल्कुल भी आसान नहीं होगा। सीएम पुष्कर सिंह धामी सरकार ने इसके लिए ऐक्शन प्लान बनाया है। सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार पर अकुंश लगाने के लिए विजिलेंस में अब सर्विलांस व तकनीकी विशेषज्ञ टीमें गठित की जाएंगी। वहीं भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने के लिए सभी विभागीय सचिव अपने विभागों की नियमित मॉनिटरिंग करेंगे।

Related Articles

Back to top button