झारखण्डराज्य

CM हेमंत ने प्रतिमा बरवा के निधन पर जताया दुख, कहा- मेहनतकश बेटियों की आदर्श थीं

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड समेत देश को कई प्रतिभाशाली अंतररष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी देने वाली हॉकी कोच प्रतिमा बरवा के असामयिक निधन पर दुख: व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखण्ड की मेहनतकश बेटियों की आदर्श थीं प्रतिमा जी। उनका निधन झारखण्ड ही नहीं देश के हॉकी जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। मुख्यमंत्री ने मरांग बुरु से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दु:ख की इस विकट घड़ी को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

ज्ञातव्य है कि प्रतिमा बरवा को गुरुवार शाम अचानक पैरालिसिस का अटैक आया था, उन्हें रांची के पारस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था जहां उनका निधन हो गया। उल्लेखनीय है कि प्रतिमा के मार्गदर्शन में भारतीय महिला हॉकी टीम की वर्तमान कप्तान सलीमा टेटे जैसी खिलाड़ी उभर कर सामने आई। कोच प्रतिमा बरवा न सिर्फ एक कुशल प्रशिक्षक रहीं, बल्कि झारखंड महिला हॉकी की रीढ़ भी मानी जाती रही।

Related Articles

Back to top button