पंजाब

इस जिले का दौरा करेंगे सी.एम. मान, महिलाओं को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र

नई दिल्ली: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान कल बरनाला का दौरा करने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि कल सी.एम. मान बरनाला जाएंगे, जहां पर रक्षाबंधन के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेंगे।

जानकारी अनुसार सामाजिक सुरक्षा, महिला व बाल विकास विभाग की तरफ से एक समागम करवाया जा रहा है। समागम में नव-नियुकत सुपरवाइजर महिलाएं को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। कल दोपहर 12 बजे यह समागम होने जा रहा है, जिसमें सी.एम. मान महिलाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे।

Related Articles

Back to top button