मध्य प्रदेश

CM मोहन ने किसानों के लिए कर दी बड़ी घोषणा, 19 लाख से ज्यादा अन्नदाताओं को मिलेगा सीधा लाभ

भोपाल : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किसानों को एक बड़ी खुशखबरी दी है। मोहन सरकार 1 अप्रैल से प्रदेश भर में गेंहू खरीदी शुरु कर रही है। सरकार की तरह से इसकी घोषणा कर दी गई है। मोहन सरकार गेहूं उपार्जन 2026 – समर्थन मूल्य के साथ किसानों को बोनस का अतिरिक्त लाभ भी दे रही है।

सीएम मोहन ने दी जानकारी
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए जानकारी दी कि भोपाल समेत चार संभागों में 1 अप्रैल से गेहूं की खरीदी शुरू हो रही है। जबकि, बाकि के संभागों में 7 अप्रैल से गेहूं खरीदना शुरू हो जाएगा। किसानों की सुविधा के लिए सुबह 8 बजे से रात 8 तक तक खरीदी केंद्र खुले रहेंगे।

इतना ही नहीं गेहूं खरीदी पर मोहन सरकार किसानों को 40 रुपए अतिरिक्त बोनस देगी। इसके साथ ही, अब न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) के ऊपर यह बोनस मिलने से किसानों को प्रति क्विंटल ₹2625 से अधिक की दर से भुगतान मिलेगा, जिससे लगभग 19 लाख से ज्यादा किसानों को सीधा फायदा होगा। बता दें कि इस बार गेंहू बेचने के लिए 19 लाख 4 हजार 651 किसानों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है।

Related Articles

Back to top button