उत्तराखंडटॉप न्यूज़

गंगोलीहाट पहुंचे CM पुष्कर सिंह धामी, माँ हाटकालिका मन्दिर में पूजन कर की राज्य की उन्नति के लिए प्रार्थना

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को गंगोलीहाट पहुंचे। दशाईथल हेलीपैड में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं व स्थानीय निवासियों ने उनका स्वागत किया।

इसके बाद मुख्यमंत्री गंगोलीहाट (पिथौरागढ़) में स्थित माँ हाटकालिका मन्दिर में देवी काली का सम्पूर्ण विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं राज्य की उन्नति के लिए प्रार्थना की।

स्थानीय महिलाओं ने परंपरागत परिधानों में कलश लेकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस दौरान जिलाधिकारी रीना जोशी, एसपी रेखा यादव, एसडीएम यशवीर सिंह, तहसीलदार राजेंद्र गोस्वामी कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button