मध्य प्रदेश
CM शिवराज को PM मोदी ने आज दिल्ली बुलाया

भोपाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को दिल्ली बुलाया है। उनकी मुलाकात आज शनिवार सुबह 11:30 बजे होगी। संभावना है कि शनिवार मुख्यमंत्री भोपाल से दिल्ली रवाना हो जाएंगे। इससे पहले शुक्रवार को गृहमंत्री अमित शाह भोपाल दौरे पर रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री उनके साथ विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेते रहे।



