उत्तर प्रदेशराज्य

सीएम योगी ने पूर्व की सरकारों पर किया वार, कहा- इन्होंने केवल अपना विकास किया

चंदौली: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को चंदौली में विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इसके साथ ही लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, चाबी और चेक वितरित भी किए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने पूर्व की सपा, बसपा सरकार पर जमकर हमला बोला। मुख्यमंत्री ने कहा, आज जानते हैं विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। वो परिवारवाद, वंशवाद से ऊपर नहीं उठ पाए। माफियागीरी, गुंडागर्दी, विकास के पैसों पर डकैती डालकर बाहर भेजते थे। आज वही पैसा पौराणिक स्थलों के सुंदरीकरण और जीर्णोद्धार के लिए खर्च हो रहा है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि सपा वालों से पूछा जाना चाहिए कि चार बार उन्हें सत्ता मिली थी, लेकिन उन्होंने रामभक्तों पर गोलियां चलवाई थी। विकास उनके एजेंडे में क्यों नहीं था। जब भी उनकी सरकार में कोई भर्ती निकलती थी तो उसमें भ्रष्टाचार का घुन लग जाता था। माननीय न्यायालय को उन भर्तियों पर रोक लगानी पड़ती थी। क्योंकि उनकी भर्ती में सिर्फ पैसा चलता था। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकार ने प्रदेश को चरागाह बना दिया था। माफियागीरी थी, किसी की भी जमीन हो, सरकार संपत्ति हो सब जगह कब्जा करते थे। लेकिन आज जब उन माफियाओं पर बुलडोजर चल रहा है तो लोग हल्ला मचा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके लिए उनका परिवार ही पूरा प्रदेश था। जब प्रदेश की बात आती थी तो उनको हेय दृष्टि से देखते थे, लेकिन हमारे लिए प्रदेश की 25 करोड़ जनता ही हमारा परिवार है, अगर अखिलेश इसे समझते तो वो ऐसा न बोलते।

Related Articles

Back to top button