उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराज्यलखनऊ

मुख्यमंत्री योगी ने कल्याण सिंह को आवास पर जाकर दी जन्मदिन की बधाई

मुख्यमंत्री योगी ने कल्याण सिंह को आवास पर जाकर दी जन्मदिन की बधाई

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को आज उनके जन्मदिन पर कई नेताओं ने शुभकामनाएं दी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सुबह फोन करके कल्याण सिंह को जन्मदिन की बधाई दी।

वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल्याण सिंह के आवास पर पहुंचे और उन्हें बधाई देने के साथ उनके दीर्घायु होने की कामना की। इस अवसर पर प्रदेश सरकार में मंत्री कल्याण सिंह के पौत्र संदीप सिंह भी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री ने ट्वीट करके भी कल्याण सिंह को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि प्रखर राष्ट्रवादी, जनप्रिय एवं जुझारू राजनेता, ओजस्वी वक्ता, कुशल प्रशासक, पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री कल्याण सिंह जी को उनके जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं प्रभु श्री राम से आपके स्वस्थ व सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं।

वहीं उप्र विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने ट्वीट किया कि राम मंदिर आन्दोलन में अहम भूमिका निभाने वाले उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट किया कि हम सभी कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शक व प्रेरणास्रोत एवं राजस्थान के निवर्तमान राज्यपाल व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह जी (बाबू जी) आपको जन्मदिन एवं नव वर्ष की अनंत शुभकामनाएं। उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने ट्वीट किया कि राजस्‍थान के पूर्व राज्यपाल, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

[divider][/divider]

यह भी पढ़े: फिल्म ‘कागज़’ को लेकर पंकज त्रिपाठी ने कि अपने लूक की चर्चा – Dastak Times 

https://youtu.be/tW2pgfDI94M

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें www.dastaktimes.org  के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए  https://www.facebook.com/dastak.times.9 और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें। साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़-वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनल  https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos पर। तो फिर बने रहिये  www.dastaktimes.org के साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।   

[divider][/divider]

इसके अलावा केन्द्र व प्रदेश सरकार के कई मंत्रियों, नेताओं और अन्य लोगों ने भी कल्याण सिंह को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए उन्हें स्वस्थ जीवन की कामना की।

Related Articles

Back to top button