झारखण्ड

झारखंड में फिर बढ़ेगी ठंड, 22-23 जनवरी में तापमान गिरकर बढ़ाएगी कंपकंपी

रांची- कांके। राजधानी रांची और आसपास के जिलों में हाल ही में बढ़े तापमान के बाद लोगों को थोड़ी राहत मिली थी, लेकिन अब मौसम फिर करवट लेने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने कहा है कि अगले दो दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी, जिससे ठंड का असर बढ़ जाएगा।

24-25 जनवरी में फिर बढ़ेगा तापमान, ठंड का असर कम होगा
मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन 22 और 23 जनवरी को तापमान में गिरावट आएगी। इसके बाद 24 और 25 जनवरी को तापमान में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि होगी और ठंड का असर कम हो जाएगा।

राज्य में मौसम शुष्क, कहीं-कहीं कोहरा
पिछले 24 घंटे में पूरे राज्य में मौसम शुष्क रहा। कुछ जगहों पर हल्का और मध्यम कोहरा देखा गया। सबसे अधिक अधिकतम तापमान चाईबासा में 32 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान कांके में 6.4 डिग्री रहा। खूंटी में न्यूनतम 8.6 डिग्री, जबकि राजधानी रांची में अधिकतम 27.2 और न्यूनतम 11 डिग्री दर्ज किया गया।

रांची में अगले चार दिनों का मौसम
21 जनवरी : अधिकतम 27 डिग्री, न्यूनतम 9 डिग्री
22 जनवरी : अधिकतम 26 डिग्री, न्यूनतम 9 डिग्री
23 जनवरी : अधिकतम 26 डिग्री, न्यूनतम 10 डिग्री
24 जनवरी : अधिकतम 27 डिग्री, न्यूनतम 12 डिग्री

कांके में दिन गर्म, रात ठंडे, तापमान में बड़ा अंतर
कांके प्रखंड में बीते 24 घंटे में दिन में हल्की गर्माहट और रात में कड़ी ठंड रही। 20 जनवरी को कांके में अधिकतम 25.4 डिग्री और न्यूनतम 6.4 डिग्री दर्ज हुआ। बारिश शून्य रही और हवा की गति केवल 1.4 किमी/घंटा रही, जिससे ठंड का असर ज्यादा महसूस हुआ।

मौसम विशेषज्ञों की सलाह
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। ऐसे में सुबह-शाम गर्म कपड़े पहनने और मौसम बदलने से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी गई है।


Related Articles

Back to top button