मध्य प्रदेशराज्य

MP में सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन… कई शहरों में 10 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा, शीत लहर की चेतावनी

भोपाल : मध्य प्रदेश में ठिठुरन जारी है। दिन और रात में सर्द हवाएं चलने लगी हैं। कई हिस्सों में पारा 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने शीत लहर चलने की चेतावनी भी जारी कर दी है। वहीं अभी भी कई इलाकों में पारा 30 डिग्री के आसपास बना हुआ है। आगे पढ़िए राज्य के किन इलाकों में शीत लहर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र भोपाल ने कई इलाकों के लिए येलो चेतावनी भी जारी की है। इन जिलों में शीत लहर चलने के आसार जताए गए हैं। भोपाल, सिहोर, राजगढ़, इंदौर और शाजापुर जिलों में तीव्र शीत लहर चलने का अनुमान है। देवास, सतना, उमरिया, जबलपुर छिंदवाड़ा, सिवनी, छतरपुर, टीकमगढ़ और मैहर जिलों में शीत लहर चलने का अनुमान है। इसक अलावा अनुपपुर, बालाघाट जिलों में शीत दिन का अनुमान लगाया गया है।

मौसम विज्ञान से जुड़े विशेषज्ञों के मुताबिक, इस बार हिमालय क्षेत्र में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक सप्ताह पहले ही एक्टिव हो गया है। इस वजह से पहाड़ी राज्यों में बर्फवारी भी शुरू हो गई है। उत्तर से दक्षिण की ओर बहने वाली हवा का असर मध्य प्रदेश में भी देखा जा रहा है। इसके चलते दिन रात की ठंड पड़ने लगी है। इसका असर धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। इसे ध्यान में रखते हुए मौसम विज्ञान केंद्र भोपाल की तरफ से शीत लहर का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मध्य प्रदेश के शहडोल में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। यहां 6.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं खंडवा में सबसे ज्यादा 30.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। सबसे कम तापमान वाले पांच इलाके हैं- कल्याणपुर(शहडोल) 6.0 डिग्री, राजगढ़ में 7 डिग्री, गिरवर (शाजापुर) में 7.9 डिग्री, इंदौर में 8.2 और भोपाल में 8.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान वाले पांच इलाके हैं- खंडवा 30.1 डिग्री, तालुन(बड़वानी) में 30.2, नर्मदापुरम में 30.6, नरसिंहगढ़ में 30.8 और खजुराहो(छतरपुर) में 31 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।

Related Articles

Back to top button