टॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराजनीतिराष्ट्रीय

कांग्रेस ने राज्यसभा के लिए घोषित किए 12 उम्मीदवार

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने राज्यसभा के लिए वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह, के सी वेणुगोपाल तथा दीपेंद्र सिंह हुड्डा सहित 12 उम्मीदवार घोषित किए हैं।
कांग्रेस के मुख्य चुनाव प्रभारी मुकुल वासनिक ने गुरुवार को यहां जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इन सभी 12 उम्मीदवारों के नामों को मंजूरी दी है।

कांग्रेस ने जिन प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया है, उनमें सबसे प्रमुख नाम पार्टी के दो राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह और केसी वेणुगोपाल का है। इसके अलावा गुजरात में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शक्ति सिंह गोहिल और हरियाणा के पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा के बेटे दीपेंदर हुड्डा को भी राज्यसभा का प्रत्याशी बनाया गया है।

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता मुकुल वासनिक की ओर से जारी दो सूचियों में कुल 12 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की गई है। नामों का चयन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की सहमति के बाद हुआ है। इनमें छत्तीसगढ़ से केटीएस तुलसी और फूलो देवी नेताम को प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं एमपी से दिग्विजय सिंह और फूल सिंह बेरिया को राज्यसभा का टिकट दिया गया है। इसके अलावा पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा के बेटे दीपेंद्र सिंह हुड्डा को हरियाणा से प्रत्याशी बनाया गया है।

कांग्रेस पहली सूची में नौ प्रत्याशियों के नाम तय की थी। इन प्रत्याशियों में पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल, राजीव सातव और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील केटीएस तुलसी शामिल हैं।

कांग्रेस ने मध्य प्रदेश से दिग्विजय सिंह और फूल सिंह बरैया को नामित किया है। राज्य की तीन सीटों में से एक पर कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है। भाजपा ने भी दो प्रत्याशियों ज्योतिरादित्य सिंधिया और सुमेर सिंह सोलंकी के नामों की घोषणा की है। कांग्रेस और भाजपा की विधानसभा में शक्ति को देखते हुए दोनों की एक-एक प्रत्याशी की आसान जीत सुनिश्चित हो सकती है, जबकि तीसरी सीट के लिए कड़ा मुकाबला हो सकता है।

पार्टी ने कहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने 26 मार्च को होने जा रहे राज्यसभा चुनाव के लिए नौ प्रत्याशियों के नाम की मंजूरी दी है।

पार्टी ने तुलसी और फूलो देवी नेताम को छत्तीसगढ़ से, शाहजादा अनवर को झारखंड से, राजीव सातव को महाराष्ट्र से, वेणुगोपाल और नीरज डांगी को राजस्थान से और केनेडी कोर्नेलिउस ख्यारिएम को मेघालय से प्रत्याशी बनाया है।

कांग्रेस ने झारखंड से शहजादा अनवर, महाराष्ट्र से राजीव सातव, मेघालय से केसी खीम और राजस्थान से केसी वेणुगोपाल एवं नीरज डांगी को प्रत्याशी बनाया है। इन सभी प्रत्याशियों के लिए 26 मार्च को संबंधित राज्यों में वोटिंग कराई जाएगी। राज्यसभा की 55 सदस्यों का कार्यकाल इस साल अप्रैल महीने में पूरा हो रहा है। इनमें महाराष्ट्र, ओडिशा, तमिलनाडु, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, असम, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, राजस्थान समेत अन्य राज्यों के सदस्य शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button