मध्य प्रदेशराज्य

शिवराज सिंह के जन्मदिन को लेकर, कांग्रेस नेता ने उठाये सवाल, ट्वीट कर कही ये बड़ी बात

भोपाल। भाजपा ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह (Chief Minister Shivraj Singh) का जन्मदिन मनाए जाने का ऐलान किया। इसपर कांग्रेस नेता (Congress leader) ने ट्वीट किया कि एक तरफ हजारों बच्चे यूक्रेन में फंसे हैं। ऐसे समय में शिवराज सिंह का जन्मदिन मनाने का ऐलान (birthday announcement) करना शर्मनाक है। दरअसल, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा (State President VD Sharma) आज प्रेस कांफ्रेंस कर रहे थे। उन्होंने कहाकि शिवराज सिंह चौहान का कल जन्मदिन है। वीडी शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री को लेकर प्रदेश के कार्यकर्ताओं में एक श्रद्धा का भाव है। प्रदेश की हर इकाई में कार्यकर्ता शिवराज सिंह का जन्मदिन किसी न किसी रूप में मनाते हैं।

कांग्रेस के मध्य प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा (Madhya Pradesh spokesperson Narendra Saluja) ने इस ऐलान पर ट्वीट करते हुए कहा कि ऐसे संकट के समय जब यूक्रेन में अभी भी हजारों भारतीय फंसे हों। प्रदेश के अभी भी 148 बच्चे फंसे हों, ऐसे संकट काल में भाजपा कल 5 मार्च को शिवराजजी का जन्मदिन मनाने जा रही है। बेहद शर्मनाक। भाजपा को तो संकल्प लेना चाहिये कि जब तक एक-एक भारतीय सकुशल (Indian safe) वापस नही आ जाता, तब तक कोई आयोजन नहीं।

Related Articles

Back to top button