टॉप न्यूज़पंजाबराज्य

पंजाब में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, इंडिया गठबंधन की सरकार बनते ही महिलाओं को आरक्षण दिया जाएगा : नताशा शर्मा

नई दिल्ली: अखिल भारतीय महिला कांग्रेस सोशल मीडिया संयोजक और पंजाब ऑब्जर्वर नताशा शर्मा ने कहा कि पंजाब में कांग्रेस सभी 13 लोकसभा पर चुनाव लड़ेगी। इस आशय की घोषणा कांग्रेस की प्रेसवार्ता में हो चुकी है। नताशा शर्मा ने कहा कि महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा के नेतृत्व में महिला कांग्रेस की हर एक कार्यकर्त्ता चुनाव के लिए तैयार है और सभी सीटें जीतने का संकल्प लें चुकी है।

उन्होंने कहा, “भारत जोड़ों न्याय यात्रा के माध्यम से राहुल गांधी जो संदेश पूरे देश को दे रहें है वो पंजाब के हर घर में पहुंचाने में महिला कांग्रेस जी जान से जुट गई है। प्रदेश के हर जिले में नारी न्याय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है और उसके माध्यम से केंद्र की भाजपा सरकार की महिला विरोधी नीतियों और मानसिकता की पोल खोलने का काम किया जा रहा है। अलका लांबा के निर्देशानुसार पंजाब महिला कांग्रेस हर बूथ को मजबूत कर चुनावी तैयारी में मुस्तैदी से जुट गई है।”

नताशा शर्मा ने कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी और उसके बाद महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण तत्काल प्रभाव से दिया जायेगा। महिलाओं के उत्थान और मान सम्मान की रक्षा हेतु नीति निर्धारण होगा और भाजपा द्वारा आधी आबादी के मान सम्मान को जो ठेस पहुंचाई गई है उससे महिलाओं को निजात दिलाई जाएगी।

Related Articles

Back to top button