जीवनशैलीस्वास्थ्य

डायबिटीज की समस्या में फयदेमंद होता है आलूबुखारा का सेवन

कई चीजें ऐसी होती है जो हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होती है। आलूबुखारा खाने से शरीर को अनगिनत फायदे पहुंचते हैं। शरीर के अलावा ये फल त्वचा के लिए भी उत्तम माना जाता है और इसे खाने से त्वता जंवा बनीं रहती है। आलूबुखारा के फायदे और इसके नुकसान क्या हैं, इसकी जानकारी इस लेख में दी गई है।
आलूबुखारा के सेवन के फायदे:

डायबिटीज के मरीजों के लिए आलूबुखारा उत्तम फल माना जाता है। इस फल को खाने से खून में शुगर का स्तर नहीं बढ़ता है। लोगों को डायबिटीज होने का खतरा बेहद ही कम हो जाता है। आलूबुखारे में विटामिन-सी उच्च मात्रा में मौजूद होता है और इसे खाने से आंखे हेल्दी बनीं रहती हैं। इसलिए जिन लोगों की आंखों की रोशनी कमजोर है वो लोग इस फल का सेवन किया करें।

रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में भी आलूबुखारा सहायक होता है और इसे खाने से शरीर आसानी से बीमार नहीं पड़ता है। कब्ज होने पर आप इस फल का सेवन करें। इस फल को खाने से कब्ज की समस्या दूर हो जाएगी। दरअसल आलूबुखारा में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है और फाइबर युक्त चीजें खाने से कब्ज सही हो जाती है।

Related Articles

Back to top button