उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगलखनऊ

कोरोना संकट: 646 सैंपल में से 27 में कोरोना की पुष्टि

लखनऊ (राघवेन्द्र प्रताप सिंह): उत्तर प्रदेश में योगी सरकार की तमाम कोशिशें नाकाम होती नजर आ रही है गुरूवार को किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में बुधवार को भेजे गये 646 सैंपल में से 27 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसके बाद यूपी में कोरोना का खतरा बढता नजर आ रहा है।

उत्तर प्रदेश प्रशासन के मुताबिक जिन इलाकों में संक्रमित मरीज पूरी तरह ठीक हो जायेंगे और वहां कोई नया मरीज नहीं मिलेगा, उसे ग्रीन जोन बनाया जाएगा। हालांकि ऐसे क्षेत्रों में भी लॉकडाउन का पूरी तरह से पालन कराया जाता रहेगा। वहीं लालबाग के सब्जी विक्रेता के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से कहा गया है कि संक्रमित व्यक्ति 150 से अधिक लोगों के सम्पर्क में आया था। इनका ब्योरा जुटा लिया गया और आज से इनका नमूना लिया जायेगा। हालांकि अभी कई और लोगों का पता लगाना बाकी है।

राजधानी लखनऊ के 18 हॉटस्पॉट में मस्जिद अली जान कैंट, मोहम्मदी मस्जिद के आसपास का इलाका वजीरगंज, फूलबाग मस्जिद के आसपास कैसरबाग, नजरबाग मस्जिद के आसपास का क्षेत्र कैसरबाग, पीर बक्का मस्जिद के आसपास तालकटोरा, मोहम्मदिया मस्जिद के आसपास सआदतगंज, त्रिवेणी नगर खजूर वाली मस्जिद के आसपास हसनगंज, हाता संगी बेग नक्खास चौकी चौक, विजय खंड गोमती नगर आंशिक गोमती नगर, डॉ. इकबाल अहमद क्लीनिक मैट्रो स्टेशन मुंशीपुलिया गाजीपुर, खुर्रमनगर में अलीना एक्नक्लेव इन्दिरा नगर, नया गांव पश्चिम नजीराबाद रोड कैसरबाग, डालीगंज मौसमगंज थाना हसनगंज, रामदास का हाता कैंट, तोपखाना कैंट, करहेटा मालवीय नगर बाजारखाला, आईआईएम पावर हाउस के निकट मड़ियांव का आंशिक क्षेत्र मड़ियांव और बिरहाना पाण्डेयगंज, नाका हिंडोला हैं।

जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा

वाराणसी में तीन मई तक नगर निगम की सीमा को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि लोगों को किसी भी चीज की आवश्यकता होने पर सामानों की होम डिलीवरी कराई जाएगी। लोगों को केवल स्वास्थ्य और चिकित्सा के मामलों में ही सीमा से बाहर जाने की अनुमति मिलेगी।

इसके अलावा 09 ऑरेंज जोन में विजय खंड गोमती नगर आंशिक क्षेत्र उजरियांव, आईआईएम पावर हाउस के निकट थाना मड़ियांव का आंशिक क्षेत्र, मोहम्मदी मस्जिद के आसपास का क्षेत्र वजीरगंज, फूलबाग-नजरबाग मस्जिद के आसपास का क्षेत्र कैसरबाग, मोहम्मदिया मस्जिद के आसपास का क्षेत्र सआदतगंज, पीरबक्का मस्जिद के आसपास का क्षेत्र तालकटोरा, त्रिवेणी नगर में खजूरवाली मस्जिद के आसपास का क्षेत्र हसनगंज, पीरबाग मस्जिद शक्ति नगर गाजीपुर और मरकज मस्जिद कस्बा मलिहाबाद है।

इसके अलावा 09 रेड जोन नयागांव पश्चिम नजीराबाद रोड कैसरबाग, तोपखाना कैंट, रामदास का हाता कैंट, मस्जिद अलीजान के आसपास का क्षेत्र कैंट, हाता संगीबेग नक्खास चौकी चौक, डालीगंज मौसमगंज, मालवीय नगर मोतीझील कालोनी खाला बाजार, बिरहाना रकाबगंज लखनऊ नाका और कटरा आजम बेग नियर एग्जॉन स्कूल नक्खास चौक है।

आगरा जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह

आगरा के जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि जनपद के सरोजिनी नायडु मेडिकल कॉलेज के स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम ने पिछले दिनों कोरोना संक्रमित पाई गई गर्भवती महिला का गुरुवार सुबह ऑपरेशन किया। उन्होंने बताया कि महिला का ऑपरेशन सफल रहा। बुधवार को आगरा में 22 नए मामले सामने आए, जिसके बाद जिले में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 455 हो गई है। इनमें से 353 सक्रिय मामले हैं।

इस बीच महराजगंज जनपद में एक और कोरोना पॉजिटिव केस सामने आया है। इससे पहले महराजगंज में तब्लीगी जमात से जुड़े छह लोग संक्रमित पाये गये थे। बाद में उनके ठीक होने पर जनपदा कोरोना मुक्त हो गया था। मुख्य चिकित्साधिकारी श्रीकांत तिवारी के मुताबिक नया प्रकरण सामने आने के बाद संक्रमित व्यक्ति की ट्रैवल हिस्ट्री की जानकारी जुटायी जा रही है।

 

Related Articles

Back to top button