राज्यराष्ट्रीय

महाराष्ट्र में कोरोना का कहर! 24 घंटे में 12 लोगों की मौत, 2,135 नए मामले दर्ज

मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में मंगलवार को कोरोना के ग्राफ में उछाल दर्ज किया गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 2,135 नए मामले सामने आए हैं। जो एक दिन पहले आए 1,350 ज्यादा है। राज्य में आज महामारी से 12 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 82,37,181 और मृतक संख्या 1,48,080 हो गई है।

गौरतलब है कि सोमवार को राज्य में कोरोना संक्रमण के 785 केस और 6 मरीजों की मौत हुई थी। इसके अलावा 937 लोग कोरोना मुक्त होकर घर लौटे हैं।स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में 2,565 लोग कोरोना से उबरे हैं। जिसके बाद महामारी से ठीक होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 78,75,009 हो गई है। राज्य में आज रिकवरी रेट 97.98% और डेथ रेट 1.84% दर्ज किया गया। वर्तमान में राज्य में 14,092 एक्टिव मरीज है।

मुंबई में कोरोना के 263 नए मामले और 1 की मौत दर्ज हुई। इसी के साथ शहर में संक्रमितों की संख्या 1,123,351 हो गई है। जबकि, मृतक संख्या 19,644 पर पहुंच गई है। शहर में आज 283 लोग इस वायरस से उबरे हैं। जिसके बाद महामारी से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 1,101,902 हो गई है। फिलहाल शहर में 1,805 एक्टिव मरीज है।

Related Articles

Back to top button