अन्तर्राष्ट्रीयटॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराष्ट्रीय

Covid : विश्व में कोरोना संक्रमण के मामले 10.81 करोड़ से अधिक

विश्व में कोरोना संक्रमण के मामले 10.81 करोड़ से अधिक

वाशिंगटन/रियो डि जेनेरो/नयी दिल्ली: दुनिया भर में कोरोना वायरस महामारी (कोविड-19) कहर बरपा रही है और घातक महामारी की जद में आने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 10 करोड़ 81 लाख के पार पहुंच हो गयी है तथा मरने वालों का आंकड़ा 23 लाख 82 हजार से अधिक हो गया है।

अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केंद्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक दुनिया के 192 देशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10 करोड़ 81 लाख 72 हजार 376 हो गयी है और जहां 23 लाख 82 हजार 336 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, वहीं इस वायरस के संक्रमण से छह करोड़ पांच लाख 54 हजार 299 लोग इससे मुक्त हो गए हैं।
वैश्विक महाशक्ति अमेरिका में कोरोना से उथल-पुथल जारी है। कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित अमेरिका में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 2.74 करोड़ से अधिक हो गयी है, जबकि चार लाख 80 हजार 767 लोगों की जान चली गयी है।

भारत में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा एक करोड़ आठ लाख 92 हजार 746 पर पहुंच गया है। कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या एक करोड़ छह लाख 625 हो गयी है, वहीं सक्रिय मामले बढ कर 1,36,571 हो हैं। देश में कोरोना संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 1,55,550 तक पहुंच गया है।
ब्राजील में कोरोना वायरस से अब तक 97.65 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 2,37,489 मरीजों की मौत हो चुकी है।

ब्रिटेन में कोरोना संक्रमितों की संख्या 40.25 लाख से ज्यादा हो गई है और 1,16,507 लोगों की मौत हुई है। रूस में कोरोना से 39.97 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए है, जबकि 77,911 लोगों की मौत हो चुकी है। फ्रांस में 34.66 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 80,954 मरीजों की मौत हुई है। स्पेन में इस महामारी से अब तक 30.56 लाख लोग प्रभावित हुए हैं और 64,767 लोगों की मौत हो चुकी है। इटली में संक्रमितों की संख्या 26.97 लाख से अधिक हो गई है और 93,045 लोगों की मौत हो चुकी है।

तुर्की में कोरोना से अब तक करीब 25.72 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 27,284 लाेगों ने जान गंवाई है। जर्मनी में इस वायरस की चपेट में आने वालों की संख्या 23.30 लाख से अधिक हो गई है और 64,402 लोगों की मौत हो चुकी है। कोलंबिया में कोरोना से अब तक 21.85 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 56,196 लोगों ने जान गंवाई है।

अर्जेंटीना में कोरोना से से 20.15 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 50,029 लोगों की जान जा चुकी है। मेक्सिको में कोरोना से करीब 19.79 लोग संक्रमित हुए हैं और 1,72,557 लोगों की मौत हो चुकी है। पोलैंड में संक्रमण के कुल मामले 15.77 लाख के पार पहुंच गये है और 40,424 लोगों की मौत हो गई है। ईरान में कोरोना महामारी से अब तक 15.03 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 58,809 लोगों की मौत हुई है। दक्षिण अफ्रीका में कोरोना से 14.87 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 47,670 लोग जान गंवा चुके हैं।

यूक्रेन में 13.07 लाख से अधिक लोग इस वायरस से प्रभावित हुए हैं, जबकि 25,457 लोगों की मौत हो चुकी है। पेरू में इस वायरस से संक्रमितों की संख्या 12.12 लाख से अधिक हो गयी है और 43,045 लोगों की मौत हो चुकी है। इंडोनेशिया में कोरोना से 12.01 लाख से अधिक लोग प्रभावित हो चुके हैं और मृतकों का आंकड़ा 32,656 तक पहुंच गया है। चेक गणराज्य में कोरोना से 10.73 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 17,902 लोगों की मौत हुई है। नीदरलैंड में कोरोना प्रभावितों की संख्या 10.35 लाख से अधिक हो गई है और 14,847 लोगों की मौत हुई है। कनाडा में इस वायरस से संक्रमितों की संख्या 8.24 लाख से अधिक हो गई है और 21,168 लोगों की मौत हुई है। पुर्तगाल में इस महामारी से सात लाख 81 हजार 223 लोग प्रभावित हुए हैं और 15,034 लोगों की जान जा चुकी है।

चिली में कोरोना से सात लाख 68 हजार 471 लोग प्रभावित हुए हैं और 19,335 लोगों ने जान गंवाई है। रोमानिया में कोरोना से सात लाख 57 हजार 676 लोग संक्रमित हुए हैं, जबकि 19,277 लोगाें की मौत हो चुकी है। बेल्जियम में संक्रमितों की संख्या सात लाख 35 हजार 220 तक पहुंच गई है, जबकि 21,559 लोगाें की मौत हो चुकी है। इजरायल में संक्रमितों की संख्या सात लाख 18 हजार 746 हो गई है, जबकि मृतकों की संख्या 5,304 हो गई है। इराक में संक्रमितों की संख्या छह लाख 39 हजार 438 हो गई है और मृतकों का आंकड़ा 13,157 तक पहुंच गया है।

स्वीडन में इस महामारी से संक्रमितों की संख्या छह लाख आठ हजार 411 पर पहुंच गई है और 12,428 लोगों की मौत हो चुकी है। पाकिस्तान में कोरोना से संक्रमितों की संख्या पांच लाख 60 हजार 363 पर पहुंच गई है और 12,218 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलीपींस में पांच लाख 45 हजार 300 लोग कोरोना की चपेट में आए हैं और 11,495 लोगों की मौत हो चुकी है।
बंगलादेश में कोरोना मरीजों की संख्या पांच लाख 39 हजार 975 पर पहुंच गई है, जबकि 8,253 लोगों की मौत हो चुकी हैं। स्विट्जरलैंड में इस महामारी से पांच लाख 40 हजार 727 लोग प्रभावित हुए हैं और 9747 लोगों की मौत हो चुकी है। मोरक्को में इस महामारी से चार लाख 77 हजार 656 लोग प्रभावित हुए हैं और 8,450 लोगों की जान जा चुकी है। ऑस्ट्रिया में कोरोना से चार लाख 30 हजार 870 लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 8,170 लोगों की मौत हुई हैं।

सर्बिया में कोरोना संक्रमण का कुल आंकड़ा चार लाख 17 हजार 871 हो गया है और 4,199 मरीज अपनी जान गंवा चुके हैं। जापान में कोरोना के कुल मामले चार लाख 13 हजार 424 हो गए हैं, जबकि 6,863 लोगों की मौत हुई। हंगरी में कोरोना से अब तक तीन लाख 83 हजार 735 लोग संक्रमित हो चुके हैं और 13,543 मौतें हुई हैं। सऊदी अरब में कोरोना से तीन लाख 72 हजार 079 लोग संक्रमित हुए हैं, जबकि 6,424 लोगों की मौत हो चुकी है। इक्वाडोर में 15,220, बोलीविया में 11,107, मिस्र में 9,899, ग्वाटेमाला में 6,057, पनामा में 5595 और चीन में कोरोना से अब तक 4,828 लोगों की मौत हो चुकी है।

[divider][/divider][divider][/divider]

ये भी पढें : अर्थशास्त्री मारियो ड्रेगी इटली के अगले प्रधानमंत्री की शपथ लेंगे – Dastak Times 

  1. देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें http://dastaktimes.org/ के साथ।
  2. फेसबुक पर फॉलों करने के लिए : https://www.facebook.com/dastak.times.9
  3. ट्विटर पर फॉलों करने के लिए : https://twitter.com/TimesDastak
  4. साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़वीडियो’ आप देख सकते हैं।
  5. youtube चैनल के लिएhttps://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos

Related Articles

Back to top button