टॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराष्ट्रीय

Covid-19 : घटने लगे पूर्वोत्तर के आठों राज्यों में कोरोना के मरीज

Covid-19 : घटने लगे पूर्वोत्तर के आठों राज्यों में कोरोना के मरीज

गुवाहाटी: सिक्किम समेत पूर्वोत्तर के आठों राज्यों में कोरोना के मरीजों की संख्या में पिछले कुछ दिनों से काफी कमी देखी जा रही है। स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर में काफी तेजी से वृद्धि हो रही है।

प्रतिदिन कोरोना जांच की संख्या में भी भारी वृद्धि हुई है लेकिन उसके बावजूद संक्रमितों की संख्या में काफी कमी दर्ज की जा रही है। पूर्वोत्तर में सबसे अधिक मामले असम में, दूसरे नंबर पर त्रिपुरा व तीसरे पर मणिपुर है।

पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटों के दौरान 808 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इस तरह संक्रमितों की कुल संख्या 311340 हो गई है जिसमें से 298179 मरीज स्वस्थ हो गए हैं।

पिछले 24 घंटों में कुल 789 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हुए हैं जबकि, 11072 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। 1869 मरीजों की मौत हो गई है, जबकि 05 मरीज पूर्वोत्तर से बाहर चले गए हैं।

असम में नये मरीजों की संख्या 175 शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल मरीजों की संख्या 211040 है। 206875 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 267 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं, 3192 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 970 मरीजों की मौत हुई है तथा 03 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

त्रिपुरा में नये मरीजों की संख्या 105 शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल मरीजों की संख्या 32214 है। जबकि, 30833 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 106 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 997 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 361 मरीजों की मौत हुई हैं।

यह भी पढ़े: लव जिहाद के खिलाफ योगी सरकार सख्त, जल्द लागू होगा क़ानून 

मणिपुर में नये कोरोना मरीजों की संख्या 230 शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल मरीजों की संख्या 22548 है। जबकि, 19431 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 172 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 2886 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 231 मरीजों की मौत हुई है।

अरुणाचल प्रदेश में नये मरीजों की संख्या 31 शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल मरीजों की संख्या 15976 है। जबकि 14800 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 85 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 1127 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 49 मरीजों की मौत हुई है।

मेघालय में नये मरीजों की संख्या 109 शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल मरीजों की संख्या 10979 है। जबकि, 10074 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 60 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 798 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 104 मरीजों की मौत हुई है।

नगालैंड में 94 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में मरीजों की कुल संख्या 10460 हो गई है और 9007 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 52 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 1292 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 54 मरीज की मौत हो चुकी है।

सिक्किम में 32 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में मरीजों की कुल संख्या 4610 हो गई है, वहीं 4134 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 36 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 297 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 95 मरीज की मौत हो चुकी है।

मिजोरम में 32 नये कोरोना मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में मरीजों की कुल संख्या 3513 हो गई है, वहीं 3025 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 20 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गये हैं जबकि 483 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 05 मरीज की मौत हुई तथा 02 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें www.dastaktimes.org  के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए  https://www.facebook.com/dastak.times.9 और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें। साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़-वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनल  https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos पर। तो फिर बने रहिये  www.dastaktimes.org के साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।   

Related Articles

Back to top button