झारखण्डफीचर्डराज्य

Corona Update: झारखंड में कोरोना हो रहा है कमजोर, 1272 नए मरीज हुए स्वस्थ

रांची: झारखंड में अब कोरोना के जितने मरीज मिल रहे हैं, उससे ज्यादा स्वस्थ होकर लौट रहे हैं। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1 हजार. 272 मरीज स्वस्थ हुए है। इस बीच गुरुवार सुबह तक 532 नए केस मिले हैं। जबकि राज्य में कोरोना से 11मरीज की मौत हुई है। मृतकों में रांची से सात, देवघर से एक, धनबाद से एक और पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से दो मरीज हैं।

स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से 60 ,बोकारो से 27,चतरा से 24देवघर से 22,धनबाद से28, दुमका से एक और पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से 52 मरीज मिले हैं। इसी तरह गढ़वा से नौ, गिरिडीह से 17,गोड्डा से 12 ,गुमला से 25,हजारीबाग से 46 और जामताड़ा से छह मरीजों के मिलने की सूचना है। खूंटी में 19,कोडरमा13 ,लातेहार 28,लोहरदगा11 और पाकुड़ में तीन मरीज मिले हैं, जबकि पलामू से 10,रामगढ़ से 12,साहेबगंज से 20 ,सरायकेला से 23,सिमडेगा से 49और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से 15मरीज मिले हैं।

झारखंड में कोविड-19 के कुल मामले अब 3 लाख, 38 हजार 915 हो गये हैं। इनमें 7 हजार, 307 सक्रिय केस हैं। जबकि 3 लाख, 26 हजार, 597 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब तक राज्य में 5 हजार 011मरीजों की कोरोना से मौत हुई हैं। झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 96.33प्रतिशत है।

राजधानी रांची में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 60 नए केस मिले हैं। जबकि कोरोना से जिले में सात लोगों की मौत हो गयी है। कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 2 हजार,075 है। 198 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। अब तक कुल 84 हजार, 634 पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें 80 हजार, 995 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं।

Related Articles

Back to top button