राज्यराष्ट्रीय

Corona Update: बीते 24 घंटे में कोरोना के 2,71,202 नए मामले, 314 की मौत

नई दिल्ली: भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 2,71,202 नए मामले दर्ज किए गए। देश में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 15 लाख के पार हो चुकी है। इसी के साथ पॉजिटिविटी रेट 4.18 दर्ज किया गया है। ये जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने रविवार को दी।

बीते 24 घंटे में कोरोना से 314 मौत दर्ज की गई, जिससे देश में मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,86,066 हो गई हैं। कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के मामलों में 28.17 फीसदी का इजाफा देखने को मिला है। देश में अब तक ओमिक्रॉन के कुल 7,743 मामले दर्ज हो चुके हैं। बीते 24 घंटे में 1,48,331 लोगों ने कोरोना वायरस को मात दी है। अब तक कुल 3,50,85,721 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। भारत की रिकवरी रेट घटकर 94.51 प्रतिशत हो गई है।

अभी तक 70.24 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं। बीते 24 घंटे में 16,65,404 टेस्ट किए गए हैं। तो वहीं बीते 24 घंटे में लोगों को 66 लाख से ज्यादा वैक्सीन की खुराकें दी गई हैं। अब तक भारत का कोरोना टीकाकरण कवरेज रविवार सुबह तक 156.76 करोड़ तक पहुंच गया।

Related Articles

Back to top button