अन्तर्राष्ट्रीय

COVID-19: रूस में संक्रमितों का आंकड़ा ढाई लाख के पार, बना तीसरा सबसे प्रभावित देश…

Moscow (एजेंसी): चीन से शुरू हुए कोरोना संक्रमण ने पूरी दुनिया को असहाय बना दिया है। यूरोप और अमेरिका में भयंकर तबाही मचा चुकी इस महामारी का दंश झेल रहा रूस अब तीसरा सबसे प्रभावित देश बन गया है। बृृहस्पतिवार को रूस में भी संक्रमितों का आंकड़ा ढाई लाख के पार पहुंच गया। हालांकि राहत की बात यह है कि पिछले दो सप्ताह में यहां एक दिन में सबसे कम नए मरीज मिले हैं। इसके साथ ही मृत्यु दर बेहद कम होने से बीमार होने वाली की संख्या बढ़ने के बावजूद जनहानि दूसरे देशों की तुलना में बेहद कम है।

बृहस्पतिवार शाम तक रूस में एक दिन में 9,974 नए मरीज मिलने के साथ संक्रमितों की संख्या 2,52,245 पहुंच गई। रूस से ज्यादा मरीज स्पेन में 2,72,646 और अमेरिका 14,30,348 में ही हैं। बीते दो सप्ताह में संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले आबादी के मामले में दुनिया के टॉप 10 देशों में शुमार अमेरिका, रूस और ब्राजील में आए हैं। ब्राजील में जहां 1,90,137 संक्रमितों के साथ ही 13,240 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, अमेरिका में 85 हजार से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। दूसरी ओर रूस में अब तक इस बीमारी ने 2,305 लोगों को शिकार बनाया है। जबकि 53 हजार से ज्यादा लोग ठीक हुए हैं। आंकडे़ बताते हैं कि अमेरिका में मृत्यु दर करीब छह फीसदी है वहीं, ब्राजील में सात फीसदी है।

रूस में आखिर क्यों कम हैं आंकडे़
चीन के बाद कोरोना से सबसे ज्यादा कहर यूरोप और अमेरिका में डाला है। ये देश दो महीने से ज्यादा से इसकी मार झेल रहे हैं। वहीं, रूस में एक महीने में इसका असर दिखा है। इसके बावजूद रूस ने मौत के आंकड़ों पर नियंत्रण कर रखा है। रूसी स्वास्थ्य मंत्रालय में संक्रामक रोग की विभाग की प्रमुख डॉ.एलिना मैलनिकोवा के मुताबिक लोगों में संक्रमण का सही समय पर पता चलने और इलाज होने के कारण मृत्युदर कम है। रूस में जैसे ही कोई लक्षण दिख रहा है लोग सीधे डॉक्टर के पास जाते हैं। बकौल एलिना सही समय पर इलाज मिलने से मौत कम हो रही है।

Related Articles

Back to top button