टॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराष्ट्रीय

कोरोनाः देश में पिछले 24 घंटे में 24,337 नए मामले, 333 लोगों की मौत

नई दिल्ली : देश में कोरोना मरीजों की संख्या एक करोड़ के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 24 हजार 337 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 1,00,55,560 पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में 333 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,45,810 तक पहुंच गई है।

रिकवरी रेट बढ़कर 95.55 प्रतिशत

सोमवार सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना के 3,03,639 एक्टिव मरीज हैं। राहत की बात है कि कोरोना से अबतक 96,06,11 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि देश का रिकवरी रेट बढ़कर 95.55 प्रतिशत गया है।

पिछले 24 घंटे में 09 लाख से अधिक टेस्ट

देश में पिछले 24 घंटे में 09 लाख से अधिक कोरोना टेस्ट किए गए हैं। आईसीएमआर के मुताबिक 20 दिसम्बर को 09,00,134 टेस्ट किए गए। अबतक देश में कुल 16,20,98,329 टेस्ट किए जा चुके हैं।

यह भी पढ़े:- गायों की भलाई के नाम पर गौवंश की दुर्दशा की जा रही है: प्रियंका गांधी – Dastak Times 

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें www.dastaktimes.org के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए https://www.facebook.com/dastak.times.9 और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें। साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़ वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनल https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos पर। तो फिर बने रहिये www.dastaktimes.org के साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।

Related Articles

Back to top button