उत्तर प्रदेशब्रेकिंग

धान के खेत में दिखा मगरमच्छ, हड़कम्प

चकिया (चंदौली) : डोड़ापुर गांव में शनिवार की सुबह धान के खेत में मगरमच्छ देखे जाने से खलबली मच गई। बड़ी संख्या में तमाशबीनों की भीड़ जमा हो गई। कुछ लोगों ने मगरमच्छ पकड़ने का साहस किया पर सफलता नहीं मिल पाई। जब तक वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची मगरमच्छ समीप स्थित नहर या फिर झाड़ी में चला गया। काफी प्रयास के बाद भी मगरमच्छ को पकड़ने में टीम को सफलता नहीं मिली। आशंका जताई जा रही कि मुजफ्फरपुर बीयर से निकली नहर से होते हुए मगरमच्छ मदन पांडेय के रोपित धान के खेत में पहुंच गया।

सुबह उर्वरक का छिड़काव करने पहुंचे मजदूर खेत में मगरमच्छ देख सन्न रह गए। खेत में मगरमच्छ होने की जानकारी जंगल में आग के समान फैल गई। बड़ी संख्या में गांव समेत आस पास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। कुछ लोगों ने हिम्मत जुटाकर मगरमच्छ को पकड़ने की कोशिश की पर नजदीक जाते ही लोग बैकफुट पर आ गए। किसान ने वन विभाग को जानकारी दी। वन क्षेत्राधिकारी एबी सिंह ने जाल के साथ टीम को मौके पर भेजा। जब तक वन विभाग की टीम पहुंची मगरमच्छ समीपवर्ती नहर या फिर झाड़ी में छिप गया।

घंटों प्रयास के बाद भी मगरमच्छ के दिखाई नहीं देने पर वन विभाग की टीम बैरंग लौट आई। मगरमच्छ के पकड़ में नहीं आने से नगर समेत ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। वन क्षेत्राधिकारी ने कहा कि संभावना है कि मगरमच्छ नहर से होते हुए समीपवर्ती नदी में चला गया होगा।

Related Articles

Back to top button