अपराधआगराउत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़ब्रेकिंगराज्य

मुठभेड़ में बदमाश घायल, एक की गिरफ्तारी के साथ लूट के नौ लाख रुपये बरामद

आगरा : थाना सिकंदरा क्षेत्र के सुनारी चौराहे पर सोमवार तड़के पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में 11 लाख की लूट करने वाले बदमाशों में से एक आकाश गोली लगने से घायल हो गया, शेष भागने में सफल रहे। इस दौरान पुलिस ने घायल बदमाश को पकड़ इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। लूटे गए 11 लाख में से नौ लाख रुपए बरामद कर लिए।

परिवार को बंधक बना लूट की घटना को दिया था अंजाम

बीते शनिवार को लॉयर्स कॉलोनी स्थित हिंदुस्तान लीवर के गोदाम पर बदमाशों ने लूटपाट की थी। लूटपाट के दौरान बदमाशों ने एक परिवार को बंधक बना लिया था। यहां से करीब 11 लाख की लूट कर ले गए थे। इसके बाद पूरे परिवार को एक कमरे में बंद कर बाहर से ताला लगा गए थे। बाद में पहुंचे एक परिवारी जन इसकी सूचना पुलिस को दी।

यह भी पढ़े: Covid-19 : ब्राजील के उपराष्ट्रपति हैमिल्टन मुराव हुए कोरोना संक्रमित – Dastak Times 

मैकेनिक से ताला खुलवा कर उन्हें बाहर निकाला था। लूट की सूचना पर एसएसपी बबलू कुमार, एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद और कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई थी। पीड़ित ने इस लूट के पीछे पूर्व कर्मचारी का हाथ होने का शक जाहिर किया था। इस लूट का खुलासा करने के लिए एसएसपी ने कई टीमों का गठन किया था।

एसपी सिटी ने पुलिस फोर्स के साथ पहुंच बदमाशों को घेर लिया

आज सुबह पुलिस को गांव सुनहरी में बदमाशों के होने की सूचना मिली। सूचना के आधार पर एसपी सिटी ने पुलिस फोर्स के साथ पहुंच बदमाशों को घेर लिया। इसी बीच घबराए बदमाशों ने पुलिस पर फायर कर दी। पुलिस ने अपना बचाव करते हुए जवाबी फायरिंग की, तो एक बदमाश के गोली लग गई। उसे पुलिस ने पकड़ इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। अन्य बदमाश भागने में सफल रहे। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

बोले एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद

एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि घायल बदमाश आकाश हिंदुस्तान लीवर का पूर्व कर्मचारी है। उसने अपने साथियों के साथ गोदाम पर लूटपाट की थी। उससे पूछताछ कर अन्य साथियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही उन्हें भी पकड़ लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button