स्पोर्ट्स

MS धोनी को लेकर CSK के CEO ने दिया बड़ा बयान, कहा- ‘उनका सफर…’

नयी दिल्ली: महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के CEO काशी विश्वनाथ (Kasi Viswanathan) ने धोनी के अगले सीजन में खेलने को लेकर एक बयान दिया है। मालूम हो कि, धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने पांचवी बार आईपीएल का ख़िताब जीता है। आईपीएल 2023 की ट्रॉफी जीतते ही सीएसके ने मुंबई इंडिंयस की बराबरी कर ली है। मुंबई इंडियंस अब तक पांच बार आईपीएल का ख़िताब जीत चुकी है।

आईपीएल 2023 की शुरुआत से ही इस बात की चर्चा हो रही थी कि, यह धोनी का आखरी सीजन होने वाला है। लेकिन, आईपीएल 2023 का फ़ाइनल मैच जीतने के बाद धोनी ने कहा कि, अभी अगले सीजन के लिए काफी समय है। इसलिए वह अभी से कुछ नहीं बता सकते। वहीं, अब सीएसके के CEO ने ऐसा बयान दिया है। जिससे सब चौंक गए है।

चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ काशी विश्वनाथ ने कहा, ‘धोनी को अच्छे से पता है कि आगे उन्हें क्या करना है।’ उन्होंने कहा, ‘अगर उन्हें रिटायरमेंट से संबंधित कुछ फैसले लेंगे होंगे तो वह सीधे एन. श्रीनिवासन से जाकर बात कर लेंगे। उनका चेन्नई सुपर किंग्स के साथ सफर 2008 से शुरू हुआ था और आगे भी चलता रहने वाला है।’

मालूम हो कि, आईपीएल 2023 के दौरान एमएस धोनी घुटने की चोट से परेशान दिखे। इस वजह से वह बल्लेबाजी करने निचले क्रम में उतरते दिखाई दिए थे। फाइनल मैच के बाद धोनी सीधा मुंबई के लिए रवाना हो गए थे, जहां उनके घुटने की सर्जरी हुई। फिलहाल डॉक्टर्स ने धोनी को आराम करने की सलाह दी हैं।

Related Articles

Back to top button