टॉप न्यूज़राष्ट्रीय

आज दोपहर अयोध्या पहुंचेंगे DCM देवेंद्र फडणवीस! CM एकनाथ शिंदे के साथ करेंगे महाआरती

मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) का अयोध्या (Ayodhya) दौरा चर्चा में है। महाराष्ट्र (Maharashtra) के मुख्यमंत्री बनने के बाद वह पहली बार अपने सभी विधायक और सांसद के साथ अयोध्या पहुंचे हैं। लेकिन, अब उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी अयोध्या के लिए रवाना हो गए हैं। आज दोपहर 12 बजे फडणवीस मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ महाआरती करेंगे। वहीं, दोपहर 12.30 बजे राम मंदिर निर्माण का निरीक्षण करेंगे।

मुख्यमंत्री (Maharashtra) एकनाथ शिंदे ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि, हम सब इस दौरे में शामिल हुए है। वहीं, हमारी तरह देवेंद्र फडणवीस और भाजपा नेता और मंत्री भी अयोध्या आएंगे। देवेंद्र फडणवीस के साथ बीजेपी के मंत्री भी होंगे। मुख्यमंत्री (Maharashtra) एकनाथ शिंदे पूरा दिन प्रभु रामचंद्र की अयोध्या नगरी में बिताएंगे। वे भगवान राम के लिए बन रहे भव्य मंदिर का जायजा लेने वाले हैं। एकनाथ शिंदे मंदिर निर्माण देखेंगे। इन सबके साथ देवेंद्र फडणवीस भी होंगे। शिवसेना और बीजेपी के मंत्रियों, शिवसेना सांसदों, विधायकों के ठहरने के लिए मंदिर नगर के लगभग सभी होटल, गेस्ट हाउस और धर्मशालाएं बुक कर ली गई हैं।

एकनाथ शिंदे सरकार के कई मंत्री अयोध्या पहुंचने वाले हैं। एयरपोर्ट पर सीएम शिंदे का जोरदार स्वागत होगा और अयोध्या में भी उनका स्वागत किया जाएगा। लेकिन देवेंद्र फडणवीस का इस दौरे पर आना हैरान कर देने वाला है। होटल के बाहर मुख्यमंत्री के स्वागत में पोस्टर लगाए गए हैं। उत्तर प्रदेश सरकार के जनसंपर्क विभाग ने मुख्यमंत्री के स्वागत में पोस्टर लगाए हैं।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) शनिवार को मुंबई से लखनऊ के लिए रवाना हुए। उनके साथ भाजपा नेता मोहित कंबोज और विधायक संजय कुटे भी थे। तब तक किसी को नहीं पता था कि देवेंद्र फडणवीस भी इस दौरे में होंगे। लेकिन मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि बीजेपी के मंत्रियों के साथ देवेंद्र फडणवीस भी आएंगे, जिसने सभी को चौंका दिया।

Related Articles

Back to top button