हरियाणा

रंजिश या प्रेम प्रसंग! महिला की पत्थर से कुचलकर हत्या, छत पर इस हालत में मिला शव

हिसार: हरियाणा में हिसार जिले के हांसी में शुक्रवार रात महिला की हत्या कर दी गयी। घटना का पता तब लगा जब मृतका की मां ने सुबह उठकर देखा तो वह बिस्तर पर नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने घर में देखा फिर वह छत पर गयी तो देखा उनकी बेटी कविता का शव खून से लथपथ पड़ा मिला। उसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दी।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस उपाधीक्षक विनोद शंकर और पुलिस बल मौके पर पहुंचा और शव को कब्जे में लेकर हांसी के नागरिक हॉस्पिटल में पहुंचाया। शंकर ने कहा कि उन्हें सुबह सात बजे घटना की सूचना मिली थी। इसके बाद टीम यहां पहुंची और देखा कि महिला की पत्थर मारकर हत्या की गयी है। मां से पूछताछ हुई है, जिसमें उन्होंने बताया कि रात में घर का दरवाजा अंदर से बंद था। बेटी उनके पास ही सोई हुई थी, वह छत पर कैसे गई और अंदर कौन आया, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है।

फिलहाल, पुलिस रंजिश और प्रेम प्रसंग को जोड़कर मामले की जांच कर रही है। मृतक कविता का शव हांसी के पोस्टमार्टम कक्ष में रखा हुआ है। परिजनों के बयान दर्ज होने के बाद पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपेगी।

Related Articles

Back to top button