अपराधउत्तर प्रदेशकानपुर नगरराज्यलखनऊ

बिकरू कांड : विकास दुबे के भाई दीपक दुबे ने किया कोर्ट में सरेंडर

बिकरू कांड : विकास दुबे के भाई दीपक दुबे ने किया कोर्ट में सरेंडर

लखनऊ : कानपुर के बिकरू गांव में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाले गैंगस्टर विकास दुबे के भाई दीपक दुबे ने लखनऊ की एक अदालत में सरेंडर कर दिया है।

उसने मंगलवार शाम को चुपचाप आत्मसमर्पण कर दिया। अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। राज्य पुलिस ने उस पर 20,000 रुपये का इनाम घोषित किया था।

दीपक के आत्मसमर्पण करने की भनक पुलिस और मीडिया को नहीं थी। बुधवार को ही उसके आत्मसमर्पण की खबर आई थी। दीपक बिकरू हत्याकांड के बाद से फरार था और शुक्रवार को लखनऊ पुलिस ने उसकी लगभग एक करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की थी।

दीपक दुबे के खिलाफ लखनऊ के कृष्णा नगर पुलिस स्टेशन में जालसाजी और उगाही का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस 3 जुलाई को बिकरू हत्याकांड के बाद से दीपक को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही थी, लेकिन वह गिरफ्तारी से बचने में सफल रहा।

यह भी पढ़े: सेवानिवृत्त डीआईजी आरएस नेगी का कोरोना संक्रमण से निधन – Dastak Times 

सूत्रों ने बताया कि मुठभेड़ में मारे जाने की आशंका के चलते दीपक सोमवार रात से ही अदालत परिसर में छिपा हुआ था और अदालत परिसर में पुलिस की नाममात्र की उपस्थिति होने पर अदालत के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

गोंडा में अंर्तजनपदीय चोर गैंग का खुलासा, 4 गिरफ्तार, खुलासा करने वाली टीम को 15 हजार इनाम

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें www.dastaktimes.org  के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए  https://www.facebook.com/dastak.times.9 और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें। साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़-वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनल  https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos पर। तो फिर बने रहिये  www.dastaktimes.org के साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।   

Related Articles

Back to top button