उत्तर प्रदेशराज्य

कल से 28 फरवरी 2022 तक दिल्ली और लखनऊ इंटरसिटी बंद

आगरा: एक दिसंबर से नई दिल्ली इंटरसिटी और लखनऊ इंटरसिटी तीन महीने के लिए बंद हो जाएंगी। कोहरे के चलते रेलवे ने दोनों ट्रेनों का संचालन 28 फरवरी 2022 तक निरस्त कर दिया है। ट्रेनों के बंद होने से दोनों ट्रेनों से प्रतिदिन यात्रा करने वाले हजारों लोगों को परेशानी होगी। लोगों को कम दूरी की यात्रा के लिए बस से सफर में अधिक पैसा खर्च करना होगा।

हर साल सर्दी के मौसम में कोहरे और धुंध के चलते ट्रेन कई-कई घंटे लेट हो जाती हैं। इससे यात्रियों को परेशानी के साथ रेलवे को नुकसान उठाना पड़ता है। इन्हीं दिक्कतों को देखते हुए रेलवे ने इस सर्दी के सीजन में आगरा कैंट-नई दिल्ली इंटरसिटी और आगरा फोर्ट-लखनऊ इंटरसिटी को इस महीने की शुरुआत में ही तीन महीने के लिए निरस्त करने की घोषणा कर दी थी। आगरा रेल मंडल के पीआरओ एसके श्रीवास्तव ने बताया कि अन्य मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों को लेट होने से बचाने के लिए नई दिल्ली और लखनऊ इंटरसिटी को 28 फरवरी 2022 तक निरस्त करने का निर्णय लिया है।
यात्रा में लगेगा अधिक समय और पैसा

दोनों ट्रेनों के तीन महीने के लिए बंद होने से इन ट्रेनों से प्रतिदिन सफर करने वाले यात्रियों की जेब अधिक ढीली होगी। लखनऊ इंटरसिटी से फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, इटावा, कानपुर और लखनऊ जाने वाले यात्रियों को बस से सफर करने पर अधिक किराया देना पड़ेगा। इसी तरह नई दिल्ली इंटरसिटी से मथुरा, कोसीकलां, पलवल, बल्लभगढ़, फरीदाबाद और दिल्ली जाने वाले दैनिक यात्रियों को भी अधिक समय और पैसा लगेगा।

Related Articles

Back to top button