पंजाबराज्यराष्ट्रीय

हरियाणा-पंजाब बार्डर पर किसानों को रोकने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल

दिल्ली कूच: हरियाणा-पंजाब बार्डर पर किसानों को रोकने के लिए वाटर कैनन और आंसू गैस का इस्तेमाल
दिल्ली कूच: हरियाणा-पंजाब बार्डर पर किसानों को रोकने के लिए वाटर कैनन और आंसू गैस का इस्तेमाल

पंजाब: कृषि कानूनों के विरोध में लामबंद किसानों में दिल्ली कूच को लेकर पूरा जोश है। किसानों की हुंकार को देखते हुए हरियाणा-पंजाब सीमा से लेकर दिल्ली में प्रवेश करने वाले तमाम रास्तों को सील कर दिया गया है।

सिंघू बार्डर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है तो हरियाणा के शंभू बार्डर पर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। अंबाला-पटियाला बार्डर पर उग्र किसान पुलिस की बैरिकेंडिंग तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की। पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए वाटर कैनन और आंसू गैस का इस्तेमाल किया। विरोध में किसानों ने पथराव किया।

वहीं हरियाणा के मोहड़ा से चला किसानों का जत्था मोहड़ा, शाहाबाद व पिपली की नाकेबंदी को लांघकर करनाल जिले की सीमा में प्रवेश कर गया। किसान पूरा राशन-पानी व तमाम बंदोबस्त करके दिल्ली की ओर कूच कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: कोरोना को लेकर थोड़ी लापरवाही भी पड़ सकती है भारी: योगी आदित्यनाथ

गुरुवार को दूसरे दिन भी किसानों का दिल्ली कूच जारी रहा। पंजाब से बड़ी संख्या में किसान हरियाणा की सीमा पर डटे हुए हैं तो हरियाणा से किसान राष्ट्रीय राजमार्ग व अन्य रास्तों से दिल्ली में पड़ाव डालने के लिए कूच कर रहे हैं। जींद में किसानों की एंट्री को रोकने के लिए पुलिस ने पंजाब बार्डर को सील करते हुए मिट्टी के ढेर लगा दिए।

इसके साथ ही पंजाब से अंबाला के रास्ते हरियाणा में प्रवेश करने के लिए किसानों व पुलिस के बीच झड़प हुई। किसानों ने पुलिस के बैरीकेडिंग को उखाड़कर घग्गर नदी में फेंक दिया। वहीं कुरुक्षेत्र के पिहोवा में ट्यकूर बार्डर पर भी स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

किसानों के दिल्ली कूच को रोकने के लिए पुलिस पूरी तरह अलर्ट है, लेकिन किसानों के जोश के आगे पुलिस के तमाम प्रबंध बौने साबित हो रहे हैं। पुलिस की ओर से पंजाब जाने वाले मुख्य रास्तों को बंद कर दिया गया है तो जींद में दाता सिंहवाला बॉर्डर और अम्बाला में देवीनगर और सद्दोपुर बॉर्डर पूरी तरह सील है।

झज्जर-रेवाड़ी समेत कई जिलों में धारा 144 लगा दी है। सोनीपत में कुंडली बॉर्डर पर कड़ी नाकेबंदी की गई है। ड्रोन से हर गतिविधि पर निगरानी रखी जा रही है। केंद्र से रेपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) की 5 कंपनियां कुंडली बार्डर पर तैनात की गई हैं।

इसके साथ ही सिरसा, अम्बाला, जींद में पंजाब बॉर्डर और सोनीपत में दिल्ली बॉर्डर पर भी अर्धसैनिक बलों की टुकड़ियां तैनात हैं। पुलिस की 14 अतिरिक्त कंपनियां भी लगाई हैं। किसानों को पंजाब से एंट्री करने व दिल्ली जाने से रोकने पर फोकस है।

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहेंwww.dastaktimes.orgके साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए https://www.facebook.com/dastak.times.9और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें। साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़-वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनल https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videosपर। तो फिर बने रहियेwww.dastaktimes.orgके साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।

Related Articles

Back to top button