दिल्लीराज्यराष्ट्रीय

ग्रुप ‘B’ नॉन गजेटेड और ग्रुप ‘C’ कर्मचारियों को बोनस दे रही दिल्ली सरकार, अरविंद केजरीवाल का ऐलान

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने सोमवार को दिल्ली सरकार के ग्रूप ‘बी’ नॉन गजेटेड और समूह ‘सी’ के सभी कर्मचारियों के लिए दिवाली से बोनस देने का ऐलान किया है। केजरीवाल ने यह जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। उन्होंने कहा कि सरकार हमेशा अपने कर्मचारियों का जीवन बेहतर बनाने की कोशिश की है और भविष्य में भी वह ऐसे प्रयासों को जारी रखेगी।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस त्योहारों के मौसम में हम अपने सभी ग्रुप बी नॉन गजेटेड और ग्रुप सी कर्मचारियों को 7 हजार रुपए का बोनस दे रहे हैं। इस समय दिल्ली सरकार में लगभग 80 हजार ग्रुप बी नॉन गजेटेड और ग्रुप सी कर्मचारी हैं। इस बोनस को देने के लिए 56 करोड़ रुपए का खर्चा आएगा।

सीएम केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार के सभी कर्मचारी मेरा परिवार हैं। त्योहारों के इस महीने में हम दिल्ली सरकार के ग्रुप B और ग्रुप C के कर्मचारियों को 7000 रूपये का बोनस दे रहे हैं। सभी कर्मचारियों एवं उनके परिवारों को दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएँ।

Related Articles

Back to top button