दिल्ली
दिल्ली-लेह स्पाइसजेट फ्लाइट में उड़ान के तुरंत बाद तकनीकी खराबी, 150 यात्रियों के साथ इमरजेंसी लैंडिंग

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली से लेह जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट SG-121 को मंगलवार सुबह उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद तकनीकी खराबी के चलते वापस लौटना पड़ा। एहतियातन कदम उठाते हुए पायलट ने विमान को दोबारा दिल्ली एयरपोर्ट पर उतारने का फैसला किया। फ्लाइट में करीब 150 यात्री सवार थे।
सूत्रों के अनुसार उड़ान के दौरान विमान के इंजन नंबर-2 में खराबी की आशंका जताई गई, जिसके बाद पायलट ने सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए विमान को वापस इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा की ओर मोड़ दिया। विमान की सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई और सभी यात्रियों को सामान्य प्रक्रिया के तहत सुरक्षित उतार लिया गया।
राहत की बात यह रही कि कॉकपिट में किसी प्रकार का फायर वार्निंग अलर्ट प्राप्त नहीं हुआ। एयरलाइन और तकनीकी टीम विमान की जांच में जुटी है।



