राजनीतिराज्यराष्ट्रीय

धर्मपाल के निधन पर सीएम केजरीवाल सहित सभी पार्टियों के नेताओं ने जताया शोक

महाशय धर्मपाल के निधन पर मुख्यमंत्री केजरीवाल सहित भाजपा और कांग्रेस के नेताओं ने जताया शोक
महाशय धर्मपाल के निधन पर मुख्यमंत्री केजरीवाल सहित भाजपा और कांग्रेस के नेताओं ने जताया शोक

नई दिल्ली: मसाला बनाने वाली कंपनी एमडीएच समूह के मालिक महाशय धर्मपाल गुलाटी के निधन पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित भाजपा एवं कांग्रेस के नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।

केजरीवाल ने गुरुवार को अपनी शोक संवेदना में कहा कि धर्मपालजी का बहुत ही प्रेरणादायक व्यक्तित्व था। उन्होंने अपना जीवन समाज के लिए समर्पित कर दिया। ईश्वर उसकी आत्मा को शांति दें।

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि भगवान; महाशय धर्मपाल की आत्मा को शांति प्रदान करें।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने ट्विटर पर लिखा कि मसालों के बादशाह और एमडीएच ग्रुप के मालिक महाशय धर्मपाल का निधन अत्यंत दुःखद है। उनकी जीवन यात्रा और देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाने में योगदान हमेशा दुनियाभर में लोगों को प्रेरित करता रहेगा। मैं उनके परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।

दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अनिल कुमार चौधरी ने कहा कि मसाला किंग महाशय धर्मपाल को मेरी श्रद्धांजलि।

यह भी पढ़े: चारधाम यात्रा : द्वितीय केदार श्री मद्महेश्वर के कपाट शीतकाल के लिए बंद 

महाशय धर्मपाल का जन्म 27 मार्च, 1923 को सियालकोट (पाकिस्तान) में हुआ था। उनका जीवन बहुत संघर्षमयी रहा। उन्होंने पांचवीं तक की पढ़ाई के बाद स्कूल छोड़ दिया और पिता की मदद से व्यापार शुरू किया।

उन्होंने 15 साल की उम्र तक तांगा चलाने से लेकर साबुन बेचने तक लगभग 50 तरह के काम किए। देश के विभाजन के बाद वे दिल्ली आ गए और नये सिरे से अपनी जिन्दगी शुरू की। उन्होंने लंबे संघर्ष के बाद मसाला कंपनी एमडीएच को खड़ा किया।

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहेंwww.dastaktimes.orgके साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए https://www.facebook.com/dastak.times.9और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें। साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़-वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनल https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videosपर। तो फिर बने रहियेwww.dastaktimes.orgके साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।FacebookTwitterWhatsAppPinterestEmailShare

Related Articles

Back to top button