दिल्ली

Delhi Weather Update: दिन में बढ़ी गर्मी, 29°C के करीब पहुंचा पारा; सुबह की ठंड भी जल्द होगी कम

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में मौसम तेजी से करवट ले रहा है। सुबह और शाम भले ही हल्की ठंडक महसूस हो रही हो, लेकिन दिन में तेज धूप के चलते गर्माहट का असर साफ दिखने लगा है। अधिकतम तापमान लगातार चढ़ाई पर है और सोमवार को यह 29 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में सुबह के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।

मंगलवार को आसमान पूरी तरह साफ रहा और दिनभर तेज धूप खिली रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री कम 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान सामान्य से 5.2 डिग्री अधिक 28.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। हवा में नमी का स्तर 98 प्रतिशत से घटकर 37 प्रतिशत तक रहा, जिससे दिन में सूखी और हल्की गर्माहट वाली स्थिति बनी रही।

बुधवार को सुबह धुंध, दिन में साफ रहेगा आसमान
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार सुबह हल्की धुंध छाई रह सकती है, लेकिन दिन में आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

विशेषज्ञों का मानना है कि फरवरी के दूसरे पखवाड़े में तापमान में और इजाफा देखने को मिल सकता है, जिससे दिन और ज्यादा गर्म महसूस होंगे, जबकि सुबह की ठंड धीरे-धीरे कम होती जाएगी।


Related Articles

Back to top button