अन्तर्राष्ट्रीय

कई प्रतिबंध लगने के बावजूद नहीं मान रहा रूस, यूक्रेन पर ताबड़तोड़ हमले जारी

कीव: रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को एक महीने से ज्यादा का वक्त पूरा हो गया है। तमाम प्रतिबंध लगने और कई राउंड की शांति वार्ता होने के बावजूद रूस यूक्रेन से बाहर नहीं आ रहा है। वो अधिकतर शहरों को तबाह करने के बाद भी यहां हमले कर रहा है।

बता दें कि 24 फरवरी को यूक्रेन पर रूस ने हमला किया था। इसके बाद से अब तक जंग जारी है। रूस यूक्रेन के कई शहरों को तबाह कर चुका है। जंग के 32वें दिन लवीव और मारियूपोल पर रूसी रॉकेटों से जबरदस्त हमला बोला गया है। ऐसे में यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की का कहना है कि, अब मारियूपोल को रूसी हमलों से बचा पाना संभव नहीं है। इससे पहले रूस का बयान आया था कि, उसने यूक्रेन में युद्ध के पहले चरण को पूरा कर लिया है। अब वह दूसरे चरण की ओर आगे बढ़ेंगे।

वहीं रूसी हमले के बाद यूक्रेन छोड़कर भाग रहे लोगों को अमेरिका शरण देने के लिए तैयार हो गया है। जानकारी के मुताबिक, अमेरिका करीब एक लाख यूक्रनियों को आश्रय देने के लिए तैयार हो गया है। इसको लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने ट्वीट भी किया है, उन्होंने लिखा कि यूक्रेनी शरणार्थियों की मदद करने के लिए अपनी हम जिम्मेदारी को पूरा करेंगे। यूक्रेनी लोग संयुक्त राज्य पर भरोसा कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button