
जैसे ही गर्मियों का मौसम शुरू होता है, शरीर में कई तरह की परेशानियां बढ़ने लगती हैं। चेहरे पर मुंहासे, एलर्जी, पाचन संबंधी दिक्कतें और बालों का झड़ना आम तौर पर देखने को मिलता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, इन समस्याओं की जड़ पेट और शरीर में जमा विषैले तत्व होते हैं। इसलिए गर्मियों में शरीर को डिटॉक्स करना बेहद जरूरी होता है। आयुर्वेद में कुछ आसान और असरदार उपाय बताए गए हैं, जिन्हें अपनाकर आप कुछ ही दिनों में शरीर की गंदगी बाहर निकाल सकते हैं और खुद को हल्का और ऊर्जावान महसूस कर सकते हैं।
नींबू पानी का सेवन
सुबह उठते ही गुनगुने पानी में नींबू मिलाकर पीना फायदेमंद होता है। यह मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाता है, शरीर की चर्बी घटाने में मदद करता है और टॉक्सिन्स बाहर निकालने में सहायक होता है।
फल का सेवन
सुबह का नाश्ता फलों से शुरू करें। खाली पेट एक कटोरा फल खाएं और साथ में दलिया या ओट्स शामिल करें। फलों में मौजूद फाइबर पाचन को बेहतर बनाता है और शरीर को हल्का एवं स्वस्थ बनाए रखता है।
प्रोटीन और फाइबर युक्त भोजन
भोजन में प्रोटीन और फाइबर की मात्रा बढ़ाएं। यह पचाने में आसान होता है और शरीर को आवश्यक पोषण देता है, जिससे आप दिनभर ऊर्जावान बने रहते हैं।
एलोवेरा जेल का सेवन
पानी के साथ एक चम्मच ताजा एलोवेरा जेल मिलाकर पीना शरीर की डिटॉक्स प्रक्रिया को तेज करता है और अंदर जमा गंदगी को बाहर निकालने में मदद करता है।
सलाद का सेवन
भोजन से पहले सलाद लें। दोपहर के भोजन से लगभग आधा घंटे पहले एक प्लेट सलाद खाने से पाचन बेहतर होता है और शरीर हल्का महसूस करता है।
हल्का रात का भोजन
रात का खाना हमेशा हल्का रखें और इसे 7 बजे से पहले ही खा लें। देर रात भोजन करने से बचें क्योंकि इस समय पाचन धीमा होता है और खाना पचने में अधिक समय लगता है।



