ज्ञान भंडार

घर की छत पर भूलकर भी न रखें यह सामान, आर्थिक तंगी और पारिवारिक कलह का कारण

नई दिल्ली : जीवन में तरक्की और उन्नति के लिए वास्तु नियम का पालन जरूरी है। लापरवाही बरतने से जीवन में कई परेशानियों का समाना करना पड़ता है। इसके लिए लोग गृह निर्माण से लेकर प्रवेश तक वास्तु नियमों का पालन करते हैं। साथ ही वास्तु के अनुसार, घर की चीजों को उचित स्थान पर रखते हैं। हालांकि, जब बात छत की आती है, तो लोग भूल जाते हैं।

लेकिन क्या आपको पता है कि छत पर अनावश्यक चीजों को रखने से वास्तु दोष लगता है। यदि आप अपने घर परिवार की सुख समृद्धि के साथ घर से कलह को दूर रखना चाहते हैं तो वास्तु शास्त्र के अनुसार बताए गए उपायों को करते हुए घर की छत को पूरी तरह से साफ-सुथरा रखें। वैसे भी बुजुर्ग लोगों व धर्माचार्यों का कहना है कि घर की छत को हमेशा साफ सुथरा रखना चाहिए, माना जाता है कि रात के वक्त देव गण पृथ्वी पर विचरण करते हैं, जिससे वे उसी छत पर उतरते हैं जहाँ पर साफ सफाई होती है।

अक्सर लोग घर की साफ सफाई करते हैं। आसान शब्दों में कहें तो लोग घर को साफ रखते हैं, लेकिन छत की साफ-सफाई करना भूल जाते हैं। कई लोग गलती से घर के छत पर झाड़ू रख देते हैं। अगर आप भी घर के छत पर रखते हैं, तो ऐसा बिल्कुल न करें। इससे आर्थिक तंगी आती है।

अक्सर लोग छत पर कपड़े सुखाने के लिए रस्सी बांधते हैं। हालांकि, छत पर रस्सी रखने से वास्तु दोष लगता है। इसके लिए छत पर रस्सी का बंडल न रखें। हां, कपड़े सुखाने के लिए रस्सी बांध सकते हैं।

वास्तु शास्त्र में छत पर बांस रखना शुभ नहीं होता है। इसके लिए छत पर बांस न रखें। अगर छत पर बांस रखते हैं, तो घर की सुख और समृद्धि गायब हो जाती है।
कई लोगों के घर के आसपास पेड़ होते हैं। इनसे पत्ते गिरकर छत पर जमा होने लगते हैं। इसके लिए नियमित अंतराल पर छत की सफाई करें। छत पर कचरा जमा रहने से वास्तु दोष लगता है।

कुछ लोगों को टूटे गमले या मटके को छत पर रखने की आदत होती है। ऐसा करने से घर में वास्तु दोष लगता है। इसके लिए कचरे को कभी छत पर न करें।
इसके अलावा, घर के छत पर रद्दी, पुराने अखबार, जंग लगा सामान, लकड़ी के टूटे फर्नीचर आदि चीजें न रखें। इन चीजों को छत पर रखना शुभ नहीं होता है। अगर आप भी घर की सुख और समृद्धि को बरकरार रखना चाहते हैं, तो वास्तु के इन नियमों का जरूर पालन करें।

Related Articles

Back to top button