![](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2022/05/post-side-effects-of-using-social-media-.jpg)
आजकल की दुनिया में सोशल नेटवर्किंग ने हमारी लाइफ स्टाइल को बदल दिया है। आज हम हर तरफ से मोबाइल, इंटरनेट से घिरे हुए हैं। खासकर युवा वर्ग के छात्र-छात्राएं तो 24 घंटे में 16-16 घंटो तक इन साइट्स पर ऑनलाइन रहते हैं। जानकारी प्राप्त करने के लिए यह सबसे अच्छा साधन हैं और अपने लक्ष्य से भटकाने के लिए भी यही सबसे अच्छा साधन हैं। सोशल मीडिया से हमें कई तरह के नुकसान भी होते हैं, जिनके बारे में शायद आप नहीं जानते होंगे। तो आज हम आपको बताएँगे कि सोशल मीडिया के क्या है नुकसान:-
· सोशल मीडिया की सबसे बड़ी खामी ये हैं कि यह बहुत आकर्षक साधन हैं, लोग इसे कई-कई घंटों तक उपयोग करते हैं। इसके कारण से अपने ज़रूरी काम को भी भूल जाते हैं। लगातार सोशल मीडिया को एक ही जगह पर बैठ के इस्तेमाल करने से मोटापा बढ़ता हैं और उच्च रक्तचाप, दिल की बीमारियाँ हो जाती हैं।
· इससे समय की बहुत हानि होती हैं जिससे भविष्य पर बहुत बड़ा असर पड़ता हैं।
· सोशल मीडिया गैर ज़िम्मेदार बनाता हैं। पुलिसवाले, शिक्षक, बैंक कर्मी, रेलवे कर्मी, अन्य नौकरी करने वाले कर्मचारी अपनी ड्यूटी के जगह फेसबुक, व्हाट्स, यूट्यूब इत्यादि में व्यस्त रहते हैं।
· सोशल मीडिया से फालतू की अफवाह फैलती हैं जिसे फेक न्यूज़ भी कहा जाता है, किसी भी फोटो, वीडियो को एडिट करके पब्लिश कर दिया जाता हैं जिससे तमाम परेशानियां हो जाती हैं।
· इसके चलते लोग अपना अकेले ही रहना पसंद करते हैं, उन्हें सोशल मीडिया ही सब कुछ लगता हैं। इससे लोग वास्तविकता से दूर चले जाते हैं। जो भविष्य के लिए बहुत नुकसानदायक हैं।