राज्य

16 हजार से ज्यादा हार्ट सर्जरी करने वाले डॉक्टर गौरव गांधी को दिल ने दिया धोखा, 41 की उम्र में मौत

अहमदाबाद : गुजरात के फेमस कार्डियोलॉजिस्ट गौरव गांधी का निधन हो गया है। 16 हजार से अधिक हार्ट सर्जरी करने वाले गौरव गांधी को दिल ने धोखा दे दिया। गौरव की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। जामनगर के रहने वाले गौरव गांधी महज 41 साल के थे। दूसरों के दिल का इलाज करने वाले डॉक्टर की हार्ट अटैक से मौत ने लोगों को गम के साथ हैरत में डाल दिया है।

गौरव गांधी हर दिन की तरह अस्पताल जाने के लिए तैयार थे। तभी अचानक उन्हें सीने में तेज दर्ज हुआ। उन्हें तुरंत जीजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। गौरव गांधी की मौत की सूचना मिलते ही अस्पताल में बड़ी संख्या में लोग जुट गए। उनके बहुत से मरीज भी अस्पताल के बाहर पहुंचे और उन्हें नया जीवन देने वाले डॉक्टर की मौत पर रोते हुए दिखे।

Related Articles

Back to top button