अन्तर्राष्ट्रीय

एलिसन पर हो रही डॉलर की बारिश… मस्क को पीछे छोड़ बन सकते हैं दुनिया के नंबर-1 अरबपति

वाशिंगटन। ओरेकल के मालिक (Oracle owner) लैरी एलिसन (Larry Ellison) अब 300 अरब डॉलर क्लब ($300 billion club) में शामिल हो गए हैं। इनपर डॉलर की मूसलाधार बारिश हो रही है। इस बारिश से एलन मस्क (Elon Musk) की अरबपति नंबर वन (Billionaire Number One Chair) की कुर्सी हिल रही है। महज सात महीनों में ही एलिसन ने दुनिया के कई अरबपतियों की संपत्ति के बराबर कमाई कर ली है। एलन मस्क से अब एलिसन 64 अरब डॉलर दूर हैं। अगर एलिसन की दौलत बढ़ने की रफ्तार ऐसी ही रही तो बहुत जल्द वह दुनिया के सबसे रईस व्यक्ति बन जाएंगे। यानी बहुत जल्द दुनिया को अरबपति नंबर वन की कुर्सी पर नया चेहरा देखने को मिलेगा।

एलिसन अभी दुनिया के दूसरे सबसे रईस व्यक्ति हैं। मंगलवार 29 जुलाई को एलिसन के नेटवर्थ में 2.04 अरब डॉलर का इजाफा हुआ। इस साल अबतक अंबानी के जीवनभर की कमाई से अधिक की दौलत बना डाली है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक साल 2025 में एलिसन की संपत्ति 109 अरब डॉलर बढ़ी है। जबकि, अंबानी की कुल संपत्ति अभी 102 अरब डॉलर है। बिन ब्याही मां का यह बेटा अब दुनिया के अमीरों की लिस्ट में जेफ बेजोस और मार्क जुकरबर्ग से काफी आगे निकल चुका है। उनकी कुल संपत्ति 289 अरब डॉलर है। जबकि, बेजोस की 252 और मार्क जुकरबर्ग की 246 अरब डॉलर।

कौन हैं लैरी एलिसन
लॉरेंस जोसेफ एलिसन का जन्म 17 अगस्त 1944 को न्यूयॉर्क में हुआ था। इन्हें दुनिया लैरी एलिसन के नाम से जानती है, ओरेकल कॉर्पोरेशन के संस्थापक हैं और वर्तमान में दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं। लैरी को 9 महीने की उम्र में ही उनकी मां ने गोद दे दिया था, क्योंकि वे एक अविवाहित यहूदी महिला थीं। उनका पालन-पोषण शिकागो में रहने वाले रिश्तेदारों ने किया।

1977 में उन्होंने सिर्फ दो साझेदारों के साथ ओरेकल की शुरुआत की, जो आज दुनिया की सबसे बड़ी डेटाबेस सॉफ्टवेयर कंपनियों में से एक है। ओरेकल ने सन माइक्रोसिस्टम्स जैसी कंपनियों का अधिग्रहण करके और AI टेक्नोलॉजी में निवेश करके अपनी ताकत बढ़ाई। हाल ही में अमेरिकी सरकार के “प्रोजेक्ट स्टारगेट” में ओरेकल की भूमिका ने उनकी संपत्ति में भारी उछाल लाया। ओरेकल में आज भी एलिसन 42.9% हिस्सेदारी रखते हैं और कंपनी के चेयरमैन व मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी (CTO) हैं।

Related Articles

Back to top button